CJ Perry: WWE में सीजे पैरी ने बहुत लंबे समय तक लाना नाम से काम किया. दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. एक बुरी खबर उन्हें लेकर अब सामने आ रही है. उन्होंने ऑफिशियल तौर पर रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. इस साल रेसलमेनिया 41 के बाद उनके पति रुसेव ने WWE में वापसी की. तब लगा था कि वह भी कभी ना कभी एक्शन में WWE रिंग में नज़र आएंगी लेकिन ऐसा नहीं होगा. उन्होंने अपने रेसलिंग करियर को संभावित तौर पर खत्म करने का ऐलान कर दिया है.
WWE दिग्गज ने की बड़ी घोषणा
हाल ही में 40 साल की लाना ने Unwrapped पॉडकास्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर उन्होंने कंफर्म किया कि उन्होंने इन-रिंग एक्शन से संन्यास ले लिया है. लाना ने कहा,”मुझे 2013 में साइन किया गया था और फिर मैं 2021 में रिटायर हो गई. जाहिर तौर पर रिटायरमेंट. मेरे कॉन्ट्रैक्ट में सच में तीन साल और बचे हुए थे. मुझे रिलीज कर दिया गया. मेरा कॉन्ट्रैक्ट पांच साल का था. मैंने दो साल पूरे किए. मेरे लिए यह अच्छी बात था कि मुझे अच्छा वेतन मिला जो बहुत बढ़िया था. अब मैं इसे हमेशा के लिए खत्म कर रही हूं.”
ये भी पढ़ें:-WWE में होगी Vince McMahon की धमाकेदार वापसी! मौजूदा चैंपियन के आखिरी मैच के बन सकते हैं गवाह
WWE में कैसा रहा लाना का करियर?
लाना ने 2013 में WWE में एंट्री की थी. शुरुआत में उन्होंने रुसेव के मैनेजर के रूप में काम किया. बाद में वह इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आईं. उन्होंने बहुत कम समय में बतौर रेसलर अपनी एक खास छवि बनाई. विमेंस डिवीजन में उनका दबदबा भी देखने को मिला. कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया. 2021 में WWE ने लाना को झटका देकर उन्हें रिलीज कर दिया था. रिलीज होने से पहले उन्होंने अपना अंतिम मैच 31 मई, 2021 को लड़ा था. टैग टीम मैच में वह नज़र आई थीं. लाना ने सितंबर, 2023 में AEW ज्वाइन किया. वहां पर वह ज्यादा लंबे समय तक नहीं रह पाईं. जुलाई, 2024 में उन्होंने AEW को भी अलविदा कह दिया था. वैसे अभी लाना WWE के साथ लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट में हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Survivor Series 2025 के लिए अब तक घोषित सभी मैचों की लिस्ट, जानिए किसके साथ होगी Roman Reigns की टक्कर?
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
8 hrs agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
9 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
5 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
7 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
7 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
10 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
11 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines