WWE: 2022 में ट्रिपल एच ने WWE की कमान संभाली थी. इसके बाद से कई बदलाव कंपनी में आ गए हैं. बिजनेस के लिहाज से कंपनी को बहुत फायदा मिल रहा है. सऊदी अरब के साथ तगड़ी डील WWE ने साइन की है. आपको बता दें कि पुराने कुछ दिग्गजों की वापसी भी हो रही है. ब्रॉक लैसनर, एजी ली और निकी बैला वापस आ गए है. खैर एक दिग्गज ने अब 17 साल बाद ट्रिपल एच के एरा में वापसी की उम्मीद जताई है. वह अपने करियर का आखिरी मैच लड़ना चाहते हैं.
WWE दिग्गज ने क्या कहा?
पूर्व WWE सुपरस्टार और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डी’लो ब्राउन ने अपने करियर के बारे में चर्चा की. WrestlingNews.co को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने WWE में वापसी के बारे में बात की. डी’लो ब्राउन से उनके अंतिम मैच के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा,’यह रेसलिंग है. कभी ना मत कहो. मुझे रिंग में धक्के खाने में मजा आता है. क्या पता. सही बैंक अकाउंट हो तो मैं कुछ भी कर सकता हूं. मिलियन डॉलर मैन के शब्दों में हर किसी की एक कीमत होती है. अगर वह यूरोपियन टाइटल टूर्नामेंट वापस लाते हैं तो मैं जरूर वहां जाकर मैच लडूंगा. इसका मैं वादा करता हूं”.
ये भी पढ़ें:- John Cena ने इन 3 महिला WWE स्टार्स को असल जीवन में किया डेट, 6 साल के रिलेशनशिप के बाद एक से तोड़ दी थी सगाई
WWE में चल रही हैं Survivor Series की तैयारियां
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैचों का बिल्डअप शुरू हो गया है. मेंस वॉरमेम्स मैच में सीएम पंक की टीम का मुकाबला पॉल हेमन के ग्रुप द विजन के साथ होगा. पंक की टीम में अभी उनके अलावा जे उसो, जिमी उसो और कोडी रोड्स हैं. बहुत जल्द रोमन रेंस इसमें शामिल हो सकते हैं. वहीं द विज़न में ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड, लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर हैं. हेमन के ग्रुप में ब्रॉक लैसनर अगले हफ्ते एंट्री कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-John Cena की बादशाहत खत्म करने के लिए तैयार 3 WWE सुपरस्टार! दिग्गज के ‘आखिरी’ मैच में तबाही मचना तय
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
12 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines