Aj Styles Announced Retirement: WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स के नाम से फैंस जरूर परिचित होंगे. वो WWE ही नहीं, पूरे रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. स्टाइल्स ने 2016 में WWE डेब्यू किया था और इसके बाद वो बेहद सफल रहे. फिनॉमिनल वन अभी 48 साल के हैं और उन्होंने पहले कई मौकों पर रिटायरमेंट के संकेत दिए हैं. अब उन्होंने खुद अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है और बताया है कि वो जल्द अपने ऐतिहासिक करियर का अंत कर देंगे. ये स्टाइल्स के फैंस के लिए तगड़ा झटका है.
एजे स्टाइल्स ने किया रिटायरमेंट का ऐलान
एजे स्टाइल्स हाल ही में टोक्यो स्पोर्ट्स से बात करते हुए नजर आए. इसी बीच उन्होंने अपने रेसलिंग करियर को लेकर चर्चा की और बताया कि वो अगले साल रिटायर हो जाएंगे. 2026 उनके रेसलिंग करियर का आखिरी साल रहेगा. स्टाइल्स 48 साल के होने के बावजूद काफी अच्छे शेप में हैं और इन रिंग एक्शन के मामले में किसी भी युवा स्टार को टक्कर दे सकते हैं. ऐसे में उनका अपने करियर का अंत करना शायद फैंस को पसंद नहीं आएगा. स्टाइल्स ने इंटरव्यू में कहा, ‘मैं अगले एक साल के अंदर रिटायर हो जाऊंगा. मैं नहीं चाहता कि फैंस मुझे एजे स्टाइल्स के अलावा कोई और समझे. यही सबसे बड़ा कारण है. मैंने फैसला लिया है कि मेरा शरीर काम करना बंद कर दे, उसके पहले मुझे रिटायरमेंट लेना है.
ये भी पढ़ें:- WWE में अपने रिटायरमेंट टूर के कप्तान बने John Cena, Triple H और उनकी टीम ने दी पूरी आजादी
रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे एजे स्टाइल्स?
इंटरव्यू के दौरान एजे स्टाइल्स ने अपने फ्यूचर प्लान का भी खुलासा किया. फिनॉमिनल वन ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद भी वो WWE में काम करना जारी रखेंगे और कंपनी को अलविदा नहीं करेंगे. स्टाइल्स ने क्लियर किया कि उनका फोकस जवान रेसलर्स को आगे बढ़ाने और उन्हें रेसलिंग के गुण सिखाने पर होगा. वो युवा सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर (Raw & SmackDown) के लिए तैयार करने की कोशिश करेंगे. स्टाइल्स ने इंटरव्यू के दौरान रिटायरमेंट से पहले एक बार टोक्यो में लड़ने की भी इच्छा जाहिर की है.
ये भी पढ़ें:- ‘John Cena का हील रन The Rock ने बर्बाद किया’- WWE दिग्गज के पिता का फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
11 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines