oyal Rumble 2026: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. पहली बार यूएस से बाहर इस शो का प्रसारण होगा. मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. इसके अलावा कंपनी ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान भी कर दिया है. SmackDown के एपिसोड में निक एल्डिस ने इसकी जानकारी दी.
WWE Royal Rumble 2026 में होगा बड़ा मैच
9 जनवरी 2026 को हुए WWE SmackDown के एपिसोड में जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियशिप के अगले चैलेंजर को तय करने के लिए 8 सुपरस्टार्स के बीच टूर्नामेंट का ऐलान किया. इस मुकाबले के तहत 16 जनवरी को लंदन में होने वाले SmackDown में चार सिंगल्स मुकाबले होंगे. रैंडी ऑर्टन का मैच द मिज़ के साथ होगा. लगातार दो हफ्ते ऑर्टन ने द मिज़ को आरकेओ लगाया है. मैट कार्डोना की टक्कर ट्रिक विलियम्स के साथ होगी. डेमियन प्रीस्ट का मैच सोलो सिकोआ के साथ तय किया गया है. चौथे मुकाबले में सैमी ज़ेन का सामना इल्जा ड्रेगनोव के साथ होगा. इन मैचों के चारों विजेता 24 जनवरी को Saturday Night’s Main Event में फैटल 4वे मैच में आमने-सामने होंगे. इस मुकाबले को जो जीतेगा वो Royal Rumble 2026 में ड्रू मैकइंटायर को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती देगा.
ये भी पढ़ें:-Drew McIntyre बने नए WWE चैंपियन, अब इन 3 खतरनाक स्टार्स से मिल सकती है पहली चुनौती
ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स को दी मात
9 जनवरी 2025 को WWE SmackDown के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने कोडी रोड्स को हराकर पहली बार अनडिस्प्यूटेड WWE हासिल की. ड्रू ने कोडी के 159 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. चैंपियनशिप मुकाबले में आकर फाटू ने दोनों स्टार्स पर हमला किया था. इसका फायदा मैकइंटायर को मिला. उन्होंने स्टील केज के बाहर आकर मैच अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें:-WWE के इन 5 रेसलर्स की ‘फूटी किस्मत’, Triple H ने 2026 की शुरुआत में ही चैंपियनशिप हराकर दिया झटका
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
18 mins agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines