Raw Roman Reigns Returns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. नॉर्थ कैरोलिना के रैले स्थित लेनोवो सेंटर से इस शो का आयोजन होगा. कंपनी ने इसके लिए पहले से कुछ ऐलान कर दिए थे. WWE ने एक और बड़े मैच का ऐलान कर दिया है. ऐसा लगता है कि इसके जरिए कंपनी ने रोमन रेंस की वापसी का स्टेज सेट किया है. जी हां, रेंस आगामी रेड ब्रांड में आकर अपने दुश्मनों को तहस-नहस कर सकते हैं. इस चीज की बहुत ज्यादा संभावनाएं दिख रही हैं.
WWE Raw में होगा बड़ा मैच
WWE Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने कहा कि Raw में द विज़न (ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर) का मुकाबला द उसोज़ (जे उसो और जिमी उसो) के साथ होगा. हाल ही में हुए Wrestlepalooza में भी इनके बीच मुकाबला हुआ था. वहां पर जे और जिमी को हार का सामना करना पड़ा था. इनके मैच में इस बार बड़ी शर्त जोड़ी गई है. यह टॉर्नेडो टैग नियमों के तहत मुकाबला होगा. मुकाबले में कुछ भी हो सकता है. किसी की भी दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है.
हाल ही में WWE ने अगले महीने 11 अक्टूबर को पर्थ में होने वाले Crown Jewel का नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें रोमन रेंस भी दिखाई दिए. इसके बाद सभी को पता चल गया कि रेंस बहुत जल्द वापसी करेंगे. अब ऐसा लग रहा है इस हफ्ते Raw में आकर ब्रेकर और रीड के ऊपर रेंस हमला कर सकते हैं. वहां से फिर ब्रेकर और रेंस के बीच मैच बुक किया जा सकता है. आपको बता दें Clash In Paris में रीड और ब्रेकर ने रोमन के ऊपर जानलेवा हमला किया था. इसके बाद से वह WWE टीवी से गायब चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-नए अवतार में WWE में वापसी को तैयार हुए किंग Roman Reigns, स्पीयर vs स्पीयर ड्रीम मैच से रिंग में मचेगी तबाही!
WWE Raw में और क्या-क्या होगा?
WWE ने Raw के लिए सैथ रॉलिंस, सीएम पंक, बैकी लिंच, एलए नाइट, पेंटा और द न्यू डे को एडवर्टाइज किया है. रिया रिप्ली और इयो स्काई भी शो में दिखाई देंगी. डॉमिनिक मिस्टीरियो अपनी इंटरकॉन्टिनेंट चैंपियनशिप को रुसेव के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इसके अलावा बेली का मुकाबला राकेल रॉड्रिगेज के साथ होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE के सबसे बड़े इवेंट से The Rock का कटा पत्ता! रिपोर्ट में द ग्रेट वन को लेकर सामने आई बुरी खबर
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines