John Cena: WWE में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर सभी उत्साहित हैं. साल की शुरुआत से ही वह एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. कुछ पुराने विरोधियों का भी वह सामना कर चुके हैं. सीना के पास अब कुछ ही तारीखें बची हुई हैं. जैसे-जैसे सीना का रिटायरमेंट नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे फैंस भावुक हो रहे हैं. सभी को यह पता है कि दिसंबर में सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. अब दिग्गज ट्रिपल एच ने इस पर मुहर लगा दी है. उन्होंने बता दिया कि सीना का आखिरी मैच किस दिन होगा. साथ ही साथ द गेम ने टिकट बिक्री को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है.
WWE में कब होगा जॉन सीना का आखिरी मैच?
जॉन सीना का 23 साल का रेसलिंग करियर जबरदस्त रहा है. 17 बार रिकॉर्ड उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की. इस साल अभी तक वह कोडी रोड्स, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, आर-ट्रुथ और लोगन पॉल का सामना कर चुके हैं. रोड्स और उनकी टक्कर दो बार हो चुकी है. सीना ने कुछ पूर्व विरोधियों को उनके मूव्स के जरिए रिंग में ट्रिब्यूट भी दिया.
WWE ने ऐलान किया है कि जॉन सीना का अंतिम मैच 13 दिसंबर को वाशिंगटन, डीसी के कैपिटल वन एरीना में Saturday Night’s Main Event में होगा. WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने घोषणा की पुष्टि करते हुए फैंस को ऐतिहासिक शो के लिए टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा,”अब आखिरी बार है. जॉन सीना का आखिरी मैच 13 दिसंबर को वाशिंगटन, डीसी में Saturday Night’s Main Event के लिए तय है. 17 अक्टूबर को अपनी टिकट ले लीजिए क्योंकि इसके बाद आप उन्हें नहीं देख पाएंगे”.
ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा Brock Lesnar का ब्लॉकबस्टर मुकाबला? हुआ बड़ा खुलासा
WWE Crown Jewel 2025 में होगा जॉन सीना का बड़ा मैच
Crown Jewel 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में होने वाला है. वहां पर जॉन सीना भी एक्शन में दिखाई देंगे. उनका मुकाबला एजे स्टाइल्स के साथ होने वाला है. 2018 के बाद पहली बार दोनों के बीच सिंगल मैच होगा. स्टाइल्स के साथ मैच की पहल सीना ने ही की थी. बाद में ट्रिपल एच ने इसका ऑफिशियल ऐलान किया.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के परिवार में आई दरार, WWE में वापसी बनी बड़ी मुसीबत, जल्द फैंस को मिलेगा नया ट्राइबल चीफ!
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines