WWE: WWE में SummerSlam 2025 की जद्दोजहद शुरू हो गई है. 2 और 3 अगस्त को इसका आयोजन होगा. कंपनी ने जल्द से जल्द बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में WWE द्वारा कुछ बड़ी घोषणाएं की गईं. विमेंस डिवीजन के तगड़े मैचों को शानदार अंदाज में बुक किया गया. WWE की टॉप विमेंस स्टार्स अब समर की सबसे बड़ी पार्टी में ताबड़तोड़ एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच
Evolution 2025 का अंत गजब का रहा. इयो स्काई ने रिया रिप्ली के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ. फैंस ने इनके लिए खूब तालियां बजाईं. आखिर में नेओमी ने आकर अपना विमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया. उन्होंने स्काई को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया. लंबे समय बाद नेमोमी ने चैंपियनशिप हासिल की. Raw के एपिसोड की शुरुआत नेओमी ने की. उन्होंने अपनी बात रखी. इसके बाद रिया रिप्ली और इयो स्काई भी आईं. इयो ने कहा कि उन्हें उनका टाइटल वापस चाहिए. मामला गंभीर होते देख एडम पीयर्स ने स्टेज पर एंट्री की. उन्होंने तीनों स्टार्स के बीच SummerSlam 2025 में चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया. अब नेओमी पहली बार अपने टाइटल को समर की सबसे बड़ी पार्टी में दांव पर लगाएंगी.
विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड में बैकी लिंंच ने लायरा वैल्किरिया के खिलाफ हील टर्न लिया था. तब से इनकी राइवलरी चल रही है. बैकी ने लायरा को हराकरविमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप भी अपने नाम की. इसके बाद बेली भी स्टोरी में शामिल हुईं. Evolution 2025 में बैकी ने लायरा और बेली के खिलाफ शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन किया. Raw में बेली और लायरा के बीच 2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच हुआ. शर्त के अनुसार इस मैच को जीतने वाली स्टार को SummerSlam 2025 में बैकी लिंच के खिलाफ मुकाबला मिलना था. पहला फॉल बेली ने तुरंत ही जीत लिया. हालांकि, इसके बाद वह कुछ खास काम नहीं कर पाईं. लायरा ने दूसरा और तीसरा फॉल जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. अब बैकी और लायरा के बीच SummerSlam 2025 में धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में वापसी के बाद Roman Reigns को मिला नया निकनेम, जानिए किस नाम से रिंग में मचाएंगे तबाही?
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines