हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Becky Lynch की वापसी हुई फेल, 28 साल की मौजूदा चैंपियन ने टैपआउट कर हालत की खराब

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड बैकी लिंच के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. मौजूदा चैंपियन ने उनकी हालत खराब कर दी. आइए आपको बताते हैं कि बैकी के सैगमेंट में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन
बैकी लिंच की हालत हुई खराब

Becky Lynch: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. बैकी लिंच ने भी वापसी की. Survivor Series 2025 के बाद पहली बार वो रिंग में नज़र आईं. लिंच की वापसी अच्छी नहीं रही. मौजूदा विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन मैक्सिकन डुप्री ने उन्हें धूल चटाई. डुप्री ने लिंच की हालत इतनी खराब कर दी कि उन्हें टैपआउट होने पर मजबूर होना पड़ा. लिंच ने भी नहीं सोचा होगा कि डुप्री उनकी ऐसी हालत करेंगी. ड्रुपी ने अपने करियर का बेस्ट प्रोमो इस बार दिया है.

WWE Raw में हुआ शानदार सैगमेंट

WWE Raw में बैकी लिंच का शानदार सैगमेंट हुआ. उन्होंने मैक्सिकन डुप्री और रेफरी जेसिका कार पर अपना गुस्सा निकाला. बैकी ने खुद को द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा. इसके तुरंत बाद ही डुप्री ने एंट्री की. उन्होंने बैकी का मजाक बनाया. ड्रुपी ने कहा कि बैकी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं, लेकिन वो उन्हें तीन बार हरा चुकी हैं. उनकी इस बात को सुनकर लिंच को गुस्सा आ गया.

लिंच ने डुप्री पर अटैक कर उन्हें गिरा दिया. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. अचाकन डुप्री ने बैकी को एंकल लॉक लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. डुप्री ने उन्हें छोड़ा ही नहीं. बैकी ने काफी देर सहन करने के बाद टैपआउट किया. इसके बाद डुप्री ने उनके पांव को छोड़ा. मैक्सिकन का ये रूप देखकर सभी चौंक गए थे. उन्हें देखकर लग रहा है कि वो आगे जाकर भी लिंच को छोड़ने वाली नहीं हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE ने Roman Reigns के भाइयों के चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान, 2 फेमस स्टार्स की बादशाहत पर मंडराया खतरा

बैकी लिंच के पास दोबारा चैंपियन बनने का मौका

मैक्सिकन डुप्री ने पिछले महीने 17 नवंबर को बैकी लिंच को हराकर विमेंस आईसी चैंपियनशिप अपने नाम की थी. एजे ली ने मैच में आकर बैकी का ध्यान भटकाया था. इसका फायदा मैक्सिकन को मिला. लिंच को खोई हुई चैंपियनशिप को दोबारा हासिल करने का मौका मिल गया है. 5 जनवरी 2026 को होने वाले Raw के एपिसोड में डुप्री अपने टाइटल को लिंच के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. वहां पर बैकी दोबारा चैंपियन बन सकती हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: John Cena सहित 8 सुपरस्टार्स जिनके लिए 2025 सबसे ज्यादा यादगार साबित हुआ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola