Royal Rumble 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट रॉयल रंबल के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. 31 जनवरी 2026 को रियाध, सऊदी अरब में इस शो का आयोजन किया जाने वाला है. सऊदी अरब में पहली बार रॉयल रंबल जैसा बड़ा इवेंट हो रहा है. WWE को सऊदी सरकार से करोड़ों रूपये मिलते हैं और इसी वजह से कई बड़े स्टार्स वहां लड़ते हुए नजर आते हैं. कई लोगों के मन में सवाल है कि सऊदी अरब में हो रहे पहले रॉयल रंबल इवेंट में जॉन सीना, द रॉक और अंडरटेकर जैसे स्टार्स वापसी करेंगे, या नहीं.
WWE रॉयल रंबल में नजर आएंगे बड़े खिलाड़ी?
सऊदी अरब में हुए प्रीमियम लाइव इवेंट्स का इतिहास काफी बड़ा रहा है. कई सारे दिग्गज इस इवेंट में नजर आए हैं. अंडरटेकर, शॉन माइकल्स, ट्रिपल एच, केन, जॉन सीना, सीएम पंक, गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर समेत बड़े-बड़े रेसलर्स इस इवेंट में लड़ते हुए नजर आएंगे. अब रॉयल रंबल 2026 को खास बनाने के लिए सऊदी अरब के ऑफिशियल्स चाहेंगे कि WWE बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को लेकर आए.
द अंडरटेकर ने 6 साल पहले अपना आखिरी मैच लड़ा था और वो रिटायर हो चुके हैं. इसके बावजूद कई बार द डेडमैन अलग-अलग मौकों पर रिंग में आ चुके हैं और सुपरस्टार्स की हालत खराब कर चुके हैं. कुछ ऐसा हाल ही में रिटायर हुए जॉन सीना के लिए भी कहा जा सकता है.
सऊदी अरब इवेंट को ध्यान में रखते हुए द रॉक को भी बुलाया जा सकता है. जॉन सीना, अंडरटेकर और द रॉक ने पहले WrestleMania XL में हुए ब्लडलाइन रूल्स मैच में उपस्थिति दर्ज कराई थी. इन स्टार्स को किसी मैच में दखल देने या फिर प्रोमो कट करने के लिए बुलाया जा सकता है.
रॉयल रंबल मैच में होगी ब्रॉक लैसनर की वापसी?
जॉन सीना और द अंडरटेकर भले ही रिटायर हो गए हैं लेकिन द रॉक Royal Rumble मैच का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, इस बात के चांस बेहद कम हैं. रॉक का पक्का नहीं है लेकिन ब्रॉक लैसनर की वापसी लगभग तय नजर आ रही है. लैसनर पिछले कुछ समय से एक्शन में नजर नहीं आए हैं. WrestleMania करीब है. ऐसे में लैसनर वापसी करते हुए किसी स्टार के खिलाफ अपनी स्टोरी शुरू कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- WWE का प्लान ‘चौपट’, Royal Rumble में टॉप सुपरस्टार का कमबैक हुआ लीक! वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines