Asia Cup 2025: मौजूदा समय में Asia Cup 2025 चल रहा है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. टीम ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है. खैर Asia Cup का जब भी नाम आता है तब सभी के दिमाग में विराट कोहली छा जाते हैं. इस टूर्नामेंट में उनके आंकड़ें काफी तगड़े रहे हैं. खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ तो उनके बल्ले ने खूब आग उगली है. Asia Cup 2012 और Asia Cup 2023 में उन्होंने पाक को जमकर कूटते हुए शतक लगाया था. कोहली को WWE रेसलर्स भी काफी पसंद करते हैं. दिग्गज जॉन सीना कई बार उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुके हैं. कोहली एक बार भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली से भी मिले थे और वह बहुत ही खास मोमेंट था. यहां हम आपको दोनों की मुलाकात के बारे में बताएंगे.
द ग्रेट खली से मिलकर विराट कोहली हुई थे खुश
दरअसल अगस्त, 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी. उस समय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली थे. लगातार दो टेस्ट जीतने के बाद विराट की कप्तानी की काफी तारीफ हुई थी. दूसरे टेस्ट के बाद कोहली एक बड़ी चीज से चर्चा में आ गए थे. उन्होंने क्रिकेट प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद WWE दिग्गज द ग्रेट खली से मुलाकात की थी. कोहली ने खली से मुलाकात के लम्हों को कैमरे में भी कैद किया.
विराट कोहली ने द ग्रेट खली के साथ एक्स/ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की थीं. कोहली ने कैप्शन में लिखा,”महान द ग्रेट खली से मिलना कितना अच्छा था. वह ग्रेट इंसान हैं”. खली और कोहली की तस्वीरों में सोशल मीडिया पर लाइक्स की आई बाढ़ आ गई थी. 24 घंटे के भीतर ही 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था. इतना ही नहीं पांच हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट को रीट्वीट भी किया.
ये भी पढ़ें:-नए अवतार में WWE में वापसी को तैयार हुए किंग Roman Reigns, स्पीयर vs स्पीयर ड्रीम मैच से रिंग में मचेगी तबाही!
द ग्रेट खली को कब किया गया था हॉल ऑफ फेम में शामिल?
द ग्रेट खली ने WWE में खूब नाम कमाया. 2006 से 2014 तक उन्होंने एक्टिव रेसलर के रूप में काम किया. इस दौरान द अंडरटेकर, बिग शो, बतिस्ता और केन जैसे दिग्गजों के साथ काम किया. खली की लंबी कद-काठी और हाइट की वजह से विंस मैकमैहन ने उन्हें शुरुआत में ही पुश दे दिया था. उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. 2021 में WWE ने खली को बहुत बड़ा सम्मान देते हुए हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था.
ये भी पढ़ें:-‘John Cena का हील रन The Rock ने बर्बाद किया’- WWE दिग्गज के पिता का फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines