John Cena: अपने 23 साल के WWE करियर में जॉन सीना ने खूब नाम कमाया है. वह हमेशा से सबसे लोकप्रिय स्टार्स रहे हैं. सीना की कई विमेंस फैन भी हैं, जिनमें WWE स्टार्स भी हैं. लिव मॉर्गन और जोई स्टार्क कई बार कह चुकी हैं कि बचपन में उन्हें सीना के ऊपर बहुत क्रश था. इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है. मौजूदा TNA नॉकआउट वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन ने स्वीकार किया है कि उन्हें जॉन के ऊपर क्रश था.
फेमस स्टार ने जॉन सीना को लेकर दिया बयान
लिव मॉर्गन ने कुछ समय पहले कहा था कि वह जॉन सीना के प्रति आकर्षित हैं. उन्होंने कहा था कि जब सीना डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स कैरेक्टर में थे तब उनसे प्यार हो गया था. जोई स्टार्क ने भी बताया था कि जब वह छोटी थी तब उनका क्रश सीना थे. स्टार्स ने यह भी कहा था कि उनकी दीवारों पर सीना को पोस्टर लगे रहते थे. TNA नॉकआउट वर्ल्ड टैग टीम चैंपियन और 32 साल की कैसी ली ने भी अब इस चीज को स्वीकार किया है.
कैसी ली ने बचपन से ही सीना पर क्रश होने की बात कही है. TMZ स्पोर्ट्स को हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा कि,”बचपन में मुझे जॉन सीना पर बहुत क्रश था. मेरे बचपन का कोई भी दोस्त आपको यह बता सकता है”. आपको बता दें कैसी ली पेटन रॉयस नाम से WWE में भी काम किया था. उन्होंने कंपनी में बढ़िया कार्य किया. 2021 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने John Cena के WWE में अंतिम मैच को लेकर किया ऐतिहासिक ऐलान, इस दिन होगा एक युग का अंत
WWE में चल रहा है जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर
WWE फैंस मौजूदा समय में जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर को लेकर काफी उत्साहित हैं. इस साल अभी तक वह पूरी तरह से WWE में एक्टिव रहे हैं. कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन, ब्रॉक लैसनर, लोगन पॉल, सीएम पंक और आर-ट्रुथ का वह सामना कर चुके हैं. सीना 13 दिसंबर, 2025 को Saturday Night’s Main Event में अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. ट्रिपल एच ने यह चीज कंफर्म कर दी है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Cody Rhodes और Randy Orton के बड़े मैच का ऐलान, Roman Reigns के दुश्मनों से होगी टक्कर
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines