हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 साल का रेसलर करेगा WWE में Cody Rhodes की बादशाहत खत्म! दिग्गज ने की भविष्यवाणी

WWE में कोडी रोड्स का अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रन शानदार चल रहा है. सवाल ये है कि उनके टाइटल रन का अंत कौन करेगा. अब इसे लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन
WWE में कौन देगा कोडी रोड्स को मात?

Cody Rhodes: WWE SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर अपने करियर में दूसरी बार अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से उनका टाइटल रन बढ़िया चल रहा है. कुछ बड़े मौकों पर वो अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि रोड्स के टाइटल रन का अंत कौन करेगा. रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स और दिग्गज ने अब रोड्स के चैंपियनशिप रन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कि एक फेमस स्टार रोड्स को हराकर टाइटल अपने नाम करेगा.

WWE में कोडी रोड्स के टाइटल रन का अंत कौन करेगा?

WWE में कोडी रोड्स की राइवलरी पिछले कुछ महीनों से 40 साल के ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. मैकइंटायर को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है. कई लोगों का कहना है कि कंपनी ने अब ड्रू को चैंपियन बनाना चाहिए. वो टाइटल डिजर्व करते हैं. ड्रू लंबे समय से चैंपियनशिप के पीछे भी पड़े हुए हैं और उन्होंने शानदार काम किया है.

बहुत जल्द कोडी और मैकइंटायर के बीच एक और टाइटल मैच होने वाला है. NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने कहा कि वो मैकइंटायर को चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं. रॉबर्ट्स ने कहा,”मैं ड्रू मैकइंटायर को टाइटल जीतते हुए देखना चाहता हूं. भले ही उनका टाइटल रन छोटा हो. उनका टाइटल रन लंबे समय तक नहीं चलेगा तो कोई बात नहीं. मौजूदा समय में मैकइंटायर ही हैं, जो कोडी के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-रेड आउटफिट, कातिल अदाएं…27 साल की WWE हसीना ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देखकर आप भी कहेंगे WOW

2026 की शुरुआत में होगा बड़ा मैच

9 जनवरी 2026 को होने वाला WWE SmackDown का एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में होने वाला है. कंपनी इसे शानदार बनाने के लिए तैयार है. वहां पर कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनो के बीच Three Stages of Hell मैच होगा. लंबे समय बाद WWE में इस तरह के मैच का आयोजन हो रहा है. देखना होगा कि वहां पर कोडी अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns सहित WWE के 4 फेमस स्टार्स जो 2026 में नहीं बने विलेन, तो करियर हो सकता है बर्बाद


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola