Roman Reigns Return: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. रोमन रेंस ने वापसी कर अपने भाइयों की मदद की. उन्होंने चेयर से ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड पर हमला किया. द उसोज़ को उनकी वजह से जीत मिली. रेंस वापस तो आ गए हैं लेकिन चीजें बिगड़ने लग गई हैं. उनके परिवार में दरार आ रही है. जे उसो और जिमी उसो के बीच भी सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है. रेड ब्रांड के शो के अंत में रेंस ने जे से कुछ बातें कहीं. उन्होंने जिमी को पूरी तरह से नज़रअंदाज किया. रेंस की बातें जिमी को भी बढ़िया नहीं लगी. अब ऐसा लगता है कि जे बहुत जल्द नए ट्राइबल चीफ बनने वाले हैं. रेंस ने उन्हें तैयार करने का जिम्मा उठा लिया है.
WWE Raw में हुआ खतरनाक मैच
Raw के मेन इवेंट में ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला जे उसो और जिमी उसो के साथ हुआ. मैच में रीड और ब्रेकर का दबदबा देखने को मिला. जे और जिमी की हालत और ज्यादा खराब होने वाली थी लेकिन रोमन रेंस ने चेयर के साथ एंट्री की. उन्होंने रीड को पहले चेयर से पीटा और फिर ब्रेकर की धुनाई की. रिंग के अंदर इसका फायदा उसोज़ ने उठाया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. रेंस ने दोबारा रिंग में आकर ब्रेकर को चेयर से पीटा.
रोमन रेंस ने ब्रेकर को बाहर भेजने के बाद अपना ध्यान जे उसो पर लगाया. उन्होंने जे को गले लगाया और भावुक हो गए. इस दौरान वहां पर तनाव भी देखने को मिला. रेंस ने जिमी उसो से बिल्कुल भी बात नहीं की. रेंस ने जे में अपना भरोसा व्यक्त करते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा,”सभी को जाने दो. यह सिर्फ तुम्हारे बारे में है. यही एक चीज है जो कभी मायने रखती थी. तुम इसे स्वीकार करोगे”.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns ने वापसी कर मचाया तांडव, दुश्मनों को तहस-नहस करते हुए भाइयों को दिलाई जीत
जिमी उसो हुए नाखुश
रोमन रेंस और जे उसो के बीच जो मोमेंट था उससे जिमी उसो नाखुश दिखे. वह वहां पर खड़े होकर सब देख रहे थे. जिमी ने कोई बयान नहीं दिया लेकिन उनके चेहरे के भाव अलग थे. जे और जिमी के बीच पिछले कुछ हफ्तों से टेंशन चल रही है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ही जे ने जिमी को लेकर गलत टिप्पणी की थी. रेंस ने भी जिमी को नजरअंदाज कर दिया है. पूरे मामले को देखकर ऐसा लगता है कि रेंस अब जे को नया ट्राइबल चीफ बनाना चाहते हैं. आगे जाकर कुछ बड़ी चीजें इस स्टोरीलाइन में देखने को मिल सकती हैं.
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines