हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

21 साल में कभी नहीं मानी 'हार', फाइनल WWE मैच में भी John Cena का दबदबा रहेगा बरकरार? आंकड़े कर देंगे हैरान

John Cena Incredible Stats: जॉन सीना हर एक WWE फैन के हीरो रहे हैं और उन्होंने हमेशा सिखाया है कि कभी हार नहीं माननी चाहिए. सीना इसका खुद एक अच्छा उदाहरण हैं. पिछले 21 साल में एक भी बार जॉन सीना ने टैपआउट नहीं किया है. अब सवाल ये है कि वो आखिर अपने रिटायरमेंट मैच में इस तरह से हार मानेंगे, या नहीं.

विज्ञापन
जॉन सीना का दबदबा रहेगा बरकरार?

John Cena Incredible Stat: WWE में ‘End of an Era’ शब्द का काफी बार उपयोग होता है. हालांकि, कुछ घंटों बाद सही मायने में एक एरा का अंत होने जा रहा है. सभी के बचपन के हीरो जॉन सीना अपने ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत करने वाले हैं. 2002 में जब सीना ने WWE रिंग में कदम रखा था, तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि एक दिन वो पूरी दुनिया में अपने करोड़ों फैंस बना लेंगे. जॉन सीना अपने कभी ना हार मानने वाले अंदाज के कारण फैंस के हीरो रहे हैं. रिटायरमेंट मैच से पहले जॉन सीना को लेकर एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आ रहा है.

जॉन सीना ने 21 साल में कभी नहीं मानी ‘हार’

जॉन सीना का Never Give Up क्वोट तो सभी को जरूर याद होगा. वो रिंग में काफी टफ रहे हैं और उन्हें हराना किसी के लिए भी आसान नहीं रहा है. जॉन सीना को इसी बीच सबमिशन से हराना बहुत मुश्किल रहा है. 2005 से जॉन सीना का WWE फेस के रूप में सफर शुरू हुआ और इसके बाद से 21 साल हो गए हैं लेकिन अब तक जॉन सीना एक भी बार टैपआउट से मैच नहीं हारे हैं. रेसलर्स ने उन्हें पिनफॉल या DQ से हराया है लेकिन उन्हें खुद टैपआउट करके हार स्वीकार करने के लिए पिछले 21 साल में कोई मजबूर नहीं कर पाया है. ये अपने आप में जॉन सीना का दबदबा दिखाता है.

ये भी पढ़ें:- 43 साल के WWE रेसलर के जज्बे को सलाम, बीमार होने के बावजूद मैच लड़कर फैंस का किया मनोरंजन

विज्ञापन

जॉन सीना का दबदबा रहेगा जारी?

जॉन सीना अपने रिटायरमेंट मैच के करीब हैं और इतने सालों में कोई उन्हें टैपआउट नहीं कर पाया है. अब जॉन सीना Saturday Night’s Main Event में गुंथर के खिलाफ अपना रिटायरमेंट मैच लड़ने जा रहे हैं. गुंथर काफी खतरनाक स्टार हैं और उन्हें मौजूदा जनरेशन का सबमिशन किंग कहना गलत नहीं होगा. उन्होंने कई बड़े स्टार्स को टैपआउट करने या फेडआउट होने पर मजबूर किया है. ऐसे में ये देखना रोचक होगा कि वो जॉन सीना को टैपआउट करने पर मजबूर कर पाते हैं, या सीनेशन लीडर जीत के साथ अपने करियर का अंत करते हैं.

ये भी पढ़ें:- WWE में Randy Orton ने अपनी ब्लॉकबस्टर वापसी का किया ऐलान, इस धमाकेदार शो के लिए फैंस से की बड़ी अपील

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola