WWE Raw Main Event: WWE Raw का लेटेस्ट एपिसोड जबरदस्त रहा. शो के अंत में जे उसो ने अचानक एलए नाइट को स्पीयर मारकर हील टर्न ले लिया. यह बात जिमी उसो को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. नाइट ने जे और जिमी का बुरा हाल होने से बचाया. जिमी को यह चीज अच्छी लगी लेकिन जे किसी अलग ही लेवल पर जा रहे हैं. नाइट और जे के बीच अब तनाव बढ़ता जा रहा है. बीच में जिमी फंस गए हैं. जे कब क्या कर दें किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है.
रोमन रेंस की राह पर चले जे उसो
कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस ने जे उसो से कहा था कि उन्हें किसी के ऊपर भरोसा नहीं करना चाहिए. रेंस द्वारा कही गई बात का पालन जे कर रहे हैं. उन्होंने स्मैश और एक्नॉलेज शब्दों का भी इस्तेमाल किया. आप जानते हैं कि इनका प्रयोग पहले बतौर हील रेंस करते थे. Raw के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में जिमी और जे का ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ ब्रॉल होने वाला था लेकिन एलए नाइट आ गए. नाइट ने रीड औऱ ब्रेकर पर अटैक किया. हालांकि, द उसोज़ ने अंत में हील स्टार्स को डाइव लगाकर धराशाई कर दिया था.
Raw के मेन इवेंट में ब्रॉन्सन रीड और एलए नाइट के बीच मुकाबला तय हुआ. जिमी उसो ने नाइट से कहा था कि वह उनकी मदद करेंगे. जे उसो ने कहा कि वह नाइट का साथ नहीं देंगे. रीड ने तगड़े मुकाबले में नाइट को हराया. मैच के बाद ब्रेकर और रीड ने नाइट पर हमला किया. जिमी उन्हें बचाने आए लेकिन वह ब्रेकर के स्पीयर का शिकार हो गए. इसके बाद जे ने एंट्री की लेकिन वह भी ज्यादा देर तक हावी नहीं हो पाए. ब्रेकर ने उन्हें भी स्पीयर लगा दिया. रीड इसके बाद सुनामी लगाने वाले थे लेकिन नाइट ने चेयर से मामला संभाल लिया. नाइट ने इसके बाद जे से पूछा कि क्या वह ठीक हैं. उन्होंने जिमी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया. अचानक जे ने नाइट को स्पीयर मारकर फैंस को हैरानी में डाल दिया.
क्या WWE Wrestlepalooza में द उसोज़ की होगी हार?
Wrestlepalooza का आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वहां पर जे उसो और जिमी उसो का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ होगा. इनके बीच मामला अब काफी गंभीर हो गया है. जे ने एलए नाइट के ऊपर हमला कर चीजें और बिगाड़ दी हैं. Wrestlepalooza में नाइट की दखलअंदाजी से उसोज़ की हार हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-10 साल में पहली हार…WWE रिंग में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड ने कटाई नाक, फैंस का तोड़ा दिल
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines