NXT Gold Rush: WWE में इस समय Survivor Series 2025 की तैयारियां चल रही हैं. Raw और SmackDown में इसका बिल्डअप चल रहा है. NXT में भी नई चीजें हो रही हैं. वहां पर अचानक एक नया चैंपियन मिल गया है. NXT Gold Rush इस बार जबरदस्त रहा. मेन इवेंट में जो सरप्राइज मिला उसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. कार्ड में कंपनी ने बड़े टाइटल मैच इस बार रखे थे लेकिन सबसे तगड़ा मुकाबला मेन इवेंट में ही हुआ. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
WWE NXT Gold Rush में मिला नया चैंपियन
दरअसल मेन इवेंट में 29 साल की टैटम पैक्सली ने NXT विमेंस चैंपियनशिप जेसी जेन के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मुकाबले में एक बड़ी शर्त भी रखी गई थी. अगर जेसी इस मैच को हार जाएंगे तो फिर वह तक चैंपियनशिप के लिसए चुनौती नहीं दे पाएंगे जब तक पैक्सली चैंपियन बनी रहेंगी. पैक्सली और जेन ने मुकाबले में जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. कई बार लगा था कि जेसी मुकाबले को जीत जाएंगी. जीत के करीब बहुत बार वह आईं लेकिन सफलता नहीं मिली.
मुकाबले के एक पल के दौरान लगा की पैक्सली अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगी लेकिन उन्हें बड़ा झटका लग गया. पैक्सली को उनके साथी इजी डेम ने धोखा दे दिया. उन्होंने पूरे मुकाबले में पैक्सली की बहुत बार मदद करने की कोशिश की थी. डेम ने अपनी दोस्त पर पलटवार किया और उनके ऊपर हमला कर दिया. इस चीज को रेफरी नहीं देख पाए. इसका पूरा फायदा रिंग में जेसी को मिल गया. उन्होंने पैक्सली को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और मैच जीतकर टाइटल अपने नाम कर लिया.
टैटम पैक्सली ने कब जीती थी NXT विमेंस चैंपियनशिप?
टैटम पैक्सली को पिछले महीने सफलता मिली थी. उन्होंने Halloween Havoc में जेसी जेन को हराकर NXT विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी. कंपनी ने उन्हें बड़ा पुश दिया. हालांकि, टैटम को 24 दिन में ही अपना टाइटल गंवाना पड़ा है. WWE ने इतनी जल्दी उनके टाइटल रन का अंत क्यों कराया यह समझ से बाहर है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने John Cena की एक और उपस्थिति का किया ऐलान, इस बड़े शो में आकर मचाएंगे बवाल
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
6 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
11 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines