Andrade: पिछले महीने 13 सितंबर को WWE ने एंड्राडे को रिलीज किया था. पहले लगा कि वह खुद से गए हैं लेकिन बाद में पता चला कि अनुशासनात्मक मुद्दों के कारण उन्हें निकाल दिया गया. एंड्राडे को कंपनी ने दूसरी बार रिलीज किया है. एंड्राडे ज्यादा समय तक इन-रिंग एक्शन से बाहर नहीं रहे. कुछ दिन पहले उन्होंने AEW में डेब्यू कर लिया है. खैर उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. उन्होंने एक टाइटल हासिल कर बड़ा मुकाम हासिल किया है.
पूर्व WWE स्टार एंड्राडे ने किया कमाल
एंड्राडे ने पिछले साल की शुरुआत में ही WWE में वापसी की थी. उन्होंने काम भी बढ़िया किया. थोड़ा बहुत पुश भी उन्हें दिया गया. SmackDown टेपिंग के दौरान एक घटना के कारण उन्हें एरीना से बाहर निकाल दिया गया. इस बात की उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी. पिछले महीने काफी चर्चा में एंड्राडे रहे थे. WWE में एंड्राडे ने आखिरी मुकाबला समरस्लैम में लड़ा था. वहां पर उन्होंने रे फीनिक्स के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप के लिए कम्पीट किया था.
हाल ही में 3 अक्टूबर को एंड्राडे ने मेक्सिको के तिजुआना में क्रैश लूचा लिब्रे इवेंट में हिस्सा लिया. उन्होंने वहां पर हैवीवेट चैंपियन डीएमटी अजुल को चुनौती दी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में एंड्राडे ने अजुल को हराकर टाइटल अपने नाम किया. एंड्राडे ने अजुल के 883 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. अजुल ने 5 मई, 2023 को इस टाइटल को जीता था. एंड्राडे ने अपने करियर में पहली बार इस टाइटल को जीतकर इतिहास रचा है.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के जूते चुराने वाले रेसलर पर हुई पैसों की बारिश, मल्टी-ईयर डील को लेकर बड़ा खुलासा
AEW में एंड्राडे ने किया डेब्यू
हाल ही में AEW Dynamite की छठवीं सालगिरह के एपिसोड में एंड्राडे ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया. उन्होंने कैनी ओमेगा के ऊपर हमला किया. एंड्राडे ने ओमेगा को क्लोथलाइन और लिफ्टिंग डबर अंडरहुक नेकब्रेकर लगाकर धराशाई किया. ऐसा लगता है कि AEW में इस बार एंड्राडे को बड़ा पुश मिलने वाला है. उनके फैंस भी यह ही चाहते होंगे. देखना होगा कि AEW में आगे जाकर उनका रन कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें:-John Cena ने चंद पैसों की डील के साथ WWE में रखा था कदम, आज बन चुके हैं ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
16 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
19 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines