Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा…टीम इंडिया का यह स्टार ऑलराउंडर इस वक्त चर्चा में है. वजह है एजबेस्टन के मैदान पर उनके द्वारा खेलेगी गई 89 रनों की ऐतिहासिक पारी. इस पारी के दम पर जडेजा ने ना सिर्फ टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा, बल्कि अपने करियर में एक बड़ा कमाल कर दिखाया. इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 89 रन बनाने वाले जडेजा ने WTC के इतिहास में वो कर दिखाया है, जो उनसे पहले कोई भी नहीं कर सका. उनके इस कमाल से विश्व क्रिकेट में खलबली मच गई है.
रवींद्र जडेजा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 2 हजार रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं. वो पहले ही 100 विकेट पूरे कर चुके थे और एजबेस्टन में उन्होंने 2 हजार रनों का आंकड़ा छुआ. बता दें कि WTC का यह चौथा चक्र है. पहला सीजन साल 2019 में शुरू हुआ था. तीन चक्र पूरे हो चुके हैं.
शुभमन गिल के साथ जोड़े 203 रन
WTC के इतिहास में रवींद्र जडेजा 41 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. जिनमें उनके नाम 2010 रन हैं. इस दौरान जडेजा ने 3 शतक और 13 फिफ्टी जमाई हैं. एजबेस्टन के मैदान पर जडेजा ने 137 बॉल खेलकर 89 रन जोड़े, जिसमें 1 छक्का और 10 चौके शामिल थे. जडेजा ने कप्तान शुभमन गिल के साथ 203 रनों की साझेदारी की है.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया दूसरे दिन लंच तक 6 विकेट खोकर 419 रन बना चुकी है. 110 ओवर डाले गए हैं. कप्तान शुभमन गिल 288 गेंदों पर 168 रन बनाकर नाबाद हैं. उनके बल्ले से 18 चौके और 1 छक्का निकला है. उनका साथ देने के लिए वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं. इससे पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 87 रनों की बढ़िया पारी खेली थी. इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 2 विकेट निकाले. बाकी जो रूट को छोड़कर बाकी सभी बॉलर्स को 1-1 विकेट मिला है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: एजबेस्टन में जडेजा-गिल का बड़ा कमाल, ‘डबल सेंचुरी’ के साथ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
पाकिस्तान टीम को मिली भारत में खेलने की हरी झंडी, गृह मंत्रालय ने दी इन 2 टूर्नामेंट में खेलने की परमिशन
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 hrs ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
8 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
1 day agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 day agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
6 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines