SmackDown: WWE SmackDown का आने वाला एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए हैं. सबसे बड़ी बात है कि कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन भी एक्शन में नज़र आएंगे. दोनों का टैग टीम मैच ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के साथ तय कर दिया गया है. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस मैच में कितना बवाल होगा. रीड और ब्रेकर इस समय तगड़ा काम कर रहे हैं. वहीं ऑर्टन और रोड्स की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करती हुई नज़र आएगी.
WWE SmackDown में मचेगा तबाही
11 अक्टूबर को होने वाले Crown Jewel इवेंट में सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स के बीच मैच होगा. दोनों के बीच क्राउन ज्वेल चैंपियनशिप के लिए मैच बुक किया गया है. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन और कोडी के बीच बातचीत हुई. दोनों ने एक-दूसरे पर तंज कसा. वहां पर ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर भी आए. दोनों ने कोडी के ऊपर हमला किया. रोड्स को बचाने के लिए रैंडी ऑर्टन ने वापसी की.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो में SmackDown के जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने बताया कि वह एक बड़े टैग टीम मैच के लिए Raw के जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के संपर्क में हैं. 3 अक्टूबर को कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन सामना ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से होगा. एल्डिस ने कहा,”ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को आजकल दूसरों के कामों में दखल देने में मजा आ रहा है. एडम पीयर्स से बातचीज के बाद हम इस बात पर सहमत हुए कि वह इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में मेरे कामों में दखल दे सकते हैं”.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के परिवार में आई दरार, WWE में वापसी बनी बड़ी मुसीबत, जल्द फैंस को मिलेगा नया ट्राइबल चीफ!
WWE Raw में रोमन रेंस ने की वापसी
Raw के मेन इवेंट में इस हफ्ते द उसोज़ का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ था. इस मैच में काफी बवाल मचा. ब्रेकर और रीड का दबदबा देखने को मिला. अंत में रोमन रेंस ने वापसी कर अपने भाइयों की मदद की. उन्होंंने चेयर से रीड और ब्रेकर पर हमला किया. रेंस की वजह से ही जे उसो और जिमी उसो को मैच में जीत मिली.
ये भी पढ़ें:-Triple H ने John Cena के WWE में अंतिम मैच को लेकर किया ऐतिहासिक ऐलान, इस दिन होगा एक युग का अंत
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
20 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines