WWE Championship Match: WWE SmackDown में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर की राइवलरी अब जबरदस्त हो गई है. दोनों ने अभी तक अपनी सारी हदें पार की हैं. इनके बीच एक बार फिर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया गया है. जनवरी 2026 की शुरुआत में फैंस को तगड़ा मैच देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात है कि इस बार मुकाबले में खतरनाक शर्त भी जोड़ दी गई है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में काफी बवाल के बाद बड़ी घोषणा की गई.
WWE SmackDown के मेन इवेंट में मचा बवाल
SmackDown के मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर आए. रिंग में इस दौरान रेफरी और निक एल्डिस भी मौजूद थे. एल्डिस ने मैकइंटायर से रेफरी से माफी मांगने के लिए कहा. मैकइंटायर ने रेफरी से माफी मांगकर चीजों को आगे बढ़ाया. इसके बाद कोडी रोड्स भी आए. दोनों के बीच बातचीत हुई. मैकइंटायर ने रोड्स के साथ अपने टाइटल मैच के लिए शर्त का चयन किया. उन्होंने कहा कि वो रोड्स को खतरनाक थ्री स्टेजेस ऑफ हेल मैच के लिए चुनौती देते हैं. रोड्स भी इसके लिए तैयार हो गए. मैकइंटायर ने कहा कि 9 जनवरी 2026 को बर्लिन में होने वाले SmackDown के एपिसोड में वो कोडी को नरक में भेज देंगे.
मैकइंटायर ने रोड्स के पिता डस्टी रोड्स का नाम भी लिया. कोडी ने ड्रू पर अटैक करने की कोशिश की, लेकिन निक एल्डिस ने उन्हें पकड़ लिया. कोडी ने गलती से रेफरी को नीचे गिरा दिया. इसका फायदा उठाकर मैकइंटायर ने कोडी को खतरनाक क्लेमोर मारकर धराशाई कर दिया. कोडी के टाइटल पर अब खतरा मंडरा गया है. मैकइंटायर ने भयंकर शर्त जोड़ दी है. देखना होगा कि कोडी अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-40 साल का रेसलर करेगा WWE में Cody Rhodes की बादशाहत खत्म! दिग्गज ने की भविष्यवाणी
WWE में लंबे समय बाद होगा खतरनाक मैच
कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच थ्री स्टेजेस ऑफ हेल मैच होना अब तय है. इस बड़ी शर्त वाले मुकाबले को लंबे समय बाद कंपनी द्वारा वापस लाया गया है. अंतिम बार 2013 पेबैक में जॉन सीना और रायबैक के बीच थ्री स्टेजेस ऑफ हेल मैच हुआ था. 12 साल बाद अब जाकर दर्शकों को मुकाबला देखने को मिलेगा. सभी की नजरें कोडी और मैकइंटायर के तगड़े एक्शन पर होंगी.
ये भी पढ़ें:-SmackDown Results, 26 दिसंबर, 2025: WWE को मिला नया चैंपियन, Cody Rhodes क्लेमोर से चारों खाने चित
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines