हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2025 के अंतिम SmackDown में WWE को अचानक मिला नया चैंपियन, फेमस स्टार ने पहली बार जीता टाइटल

WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज मिला. एक फेमस स्टार ने चैंपियन बनकर अपने करियर में इतिहास रच दिया है. ट्रिपल ने इस बार उन्हें बड़ा पुश देकर सभी को खुश किया है.

विज्ञापन
WWE को मिला नया चैंपियन

WWE New Champion: 2025 का अंतिम WWE SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. फाइटिंग चैंपियन इल्जा ड्रेगनोव ने भी कार्मेलो हेज के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में हेज ने इल्जा को हराकर अपने मेन रोस्टर करियर में पहली बार चैंपियनशिप हासिल की. 2026 खत्म होने से पहले कंपनी ने हेज को बड़ा पुश दिया है. उन्होंने इतिहास रचकर बड़ा कारनामा किया.

WWE SmackDown में हुआ बड़ा मैच

कार्मेलो हेज को पिछले कुछ हफ्तों से SmackDown में खूब फीचर किया जा रहा है. पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में हेज ने इल्जा ड्रेगनोव के साथ मिलकर DIY को मात दी. इस हफ्ते इल्जा के यूएस चैंपियनशिप ओपन चैलेंज का जवाब हेज ने दिया. दोनों स्टार्स के बीच काफी लंबा और जबरदस्त मैच हुआ. इल्जा ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई. हेज ने भी उन्हें अच्छा जवाब दिया. मैच के अंत में हेज का पलड़ा भारी रहा. हेज ने इल्जा को फर्स्ट 48 लगाया. इसके बाद इल्जा उठ नहीं पाए. हेज ने इल्जा को नथिंग बट नेट लगाकर पिन किया और जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ वो WWE के नए यूएस चैंपियन बन गए.

ये भी पढ़ें:-SmackDown Results, 26 दिसंबर, 2025: WWE को मिला नया चैंपियन, Cody Rhodes क्लेमोर से चारों खाने चित

विज्ञापन

इल्जा ड्रेगनोव ने कब जीता था टाइटल?

इल्जा ड्रेगनोव 2024 के अंत में इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए थे. अक्टूबर 2025 में उन्होंने वापसी कर सैमी ज़ेन को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी. उन्होंने आते ही सैमी को हराया और नए चैंपियन बन गए. इल्जा का 70 दिनों का टाइटल रन जबरदस्त रहा. उन्होंने लगभग हर हफ्ते टाइटल को दांव पर लगाया. फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर उन्होंने सभी की वाहवाही लूटी. इल्जा ने हार के बाद कार्मेलो के प्रति सम्मान दिखाया. उन्होंने खुद टाइटल हेज के कमर पर बांधकर उन्हें गले लगाया. अब देखना होगा कि हेज का टाइटल रन कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें:-12 साल बाद WWE में भयंकर शर्त वाले चैंपियनशिप मैच की वापसी, Cody Rhodes की बादशाहत पर मंडराया खतरा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola