Sami Zayn: हाल ही में हुए WWE Clash in Paris 2025 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा था. वहां सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस के दोस्त सैमी ज़ेन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ और अंत में सैमी नए चैंपियन बने. लंबे समय बाद ज़ेन ने WWE में सफलता हासिल की है. खैर सैमी अब एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं. अभी तक वह अपने टाइटल को दो बार डिफेंड कर चुके हैं. उनका आगे भी बड़ा मैच तय कर दिया गया है.
WWE SmackDown में होगा तगड़ा मैच
Clash in Paris 2025 के बाद हुए SmackDown के पहले एपिसोड में सैमी ज़ेन ने ओपन चैलेंज देते हुए जॉन सीना का सामना किया था. सैमी ने खुद सीना से लड़ने को कहा. दोनों के बीच मैच अच्छा हुआ लेकिन ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर सीना और सैमी को एफ-5 लगा दिया. ब्लू ब्रांड में सैमी के ओपन चैलेंज का जवाब रे फीनिक्स ने दिया. इनके बीच भी एक्शन से भरपूर बड़ा मैच हुआ. अंत में बड़ी मुश्किल से सैमी ने टाइटल रिटेन किया.
रे फीनिक्स के साथ मैच के बाद बैकस्टेज सैमी ज़ेन से कार्मेलो हेज ने मुलाकात की. हेज ने जेन से कहा कि टाइटल के लिए खुली चुनौती का जवाब देने के लिए अब उनकी बारी है. सैमी ने जवाब में कहा कि चूकना मत. इसके बाद WWE ने तुरंत ही दोनों के बीच SmackDown के लिए मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. आने वाले ब्लू ब्रांड के किसी एपिसोड में दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-3 WWE सुपरस्टार्स जो Asia Cup 2025 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करेंगे!
सैमी ज़ेन का चैंपियनशिप रन चल सकता है लंबा
सैमी ज़ेन WWE के अब बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं. रोमन रेंस के साथ ब्लडलाइन में काम करने के बाद उनकी किस्मत पलट गई. अब वह जहां भी जाते हैं वहां उन्हें फैंस का प्यार मिलता है. लंबे समय से उन्हें टाइटल देने की मांग की जा रही थी. आखिरकार WWE ने फैंस की भावनाओं का ख्याल रखते हुए उन्हें यूएस चैंपियन बना दिया. एक बात तय है कि उनका टाइटल रन अब लंबा चलने वाला है. कंपनी ने इसके संकेत दे दिए हैं.
ये भी पढ़ें:-2 इवेंट और 30 अरब…WWE के ऊपर इस देश ने की पैसों की बरसात, Triple H के मास्टरप्लान का खुलासा
संबंधित खबरें
एक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
9 hrs agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
14 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
1 day agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 day agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 days agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
6 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
8 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
10 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines