Triple H: 2026 के शुरुआती 10 दिनों में अभी तक WWE के तीन वीकली एपिसोड हो चुके हैं. SmackDown के दो और Raw के एक शो में बड़ा बवाल देखने को मिला. ट्रिपल एच ने तगड़ी बुकिंग की. साथ ही साथ तगड़े सरप्राइज भी मिले. सबसे बड़ी बात है कि नए चैंपियन देखने को मिले. इस बीच कुछ स्टार्स की फूटी किस्मत भी दिखी. ट्रिपल एच ने साल की शुरुआत में ही इनसे टाइटल लेकर बड़ा झटका दिया है. आइए आपको इन पांच स्टार्स के बारे में बताते हैं.
चेल्सी ग्रीन
चेल्सी ग्रीन ने नवंबर 2025 में जूलिया को हराकर अपने करियर में दूसरी बार विमेंस यूएस चैंपियनशिप जीती. ग्रीन का टाइटल रन ज्याद लंबा नहीं चल पाया. 2 जनवरी 2026 को SmackDown के एपिसोड में ग्रीन ने पहली बार जूलिया के खिलाफ टाइटल डिफेंड किया. वहां पर ग्रीन को हार का सामना करना पड़ा. 56 दिन में ही उनका टाइटल रन खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें:-WWE में आया 6 फुट 2 इंच के खूंखार रेसलर का तूफान, वापसी कर फेमस स्टार के टाइटल रन का कराया अंत
ओस्का और कायरी सेन
काबुकी वॉरियर्स की ओस्का और कायरी सेन ने नवंबर 2025 में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती. इसके बाद दोनों ने टाइटल डिफेंड नहीं किया. 5 जनवरी 2025 को Raw के एपिसोड में रिया रिप्ली और इयो स्काई ने ओस्का और सेन को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया. इन दोनों का टाइटल रन भी 56 दिन तक ही चल पाया. ओस्का और सेन को ट्रिपल एच ने बड़ा झटका दिया.
मैक्सिकन डुप्री
मैक्सिकन डुप्री ने 17 नवंबर 2025 को बैकी लिंच को हराकर विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. डुप्री ने शानदार काम किया था. 5 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड में बैकी और डुप्री के बीच रीमैच देखने को मिला. वहां पर बैकी ने बेईमानी से डुप्री को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया. डुप्री का टाइटल रन 49 दिनों में ही ट्रिपल एच ने खत्म करा दिया.
कोडी रोड्स
कोडी रोड्स ने समरस्लैम 2025 में जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती. 9 जनवरी 2026 को कोडी ने अपने टाइटल को SmackDown में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड किया. कोडी की वहां पर चौंकाने वाली हार देखने को मिली. कोडी का टाइटल रन 159 दिनों में ही खत्म हो गया. 2026 की शुरुआत में रोड्स को भी ट्रिपल एच ने बड़ा झटका दिया है. वैसे किसी ने सोचा नहीं था कि रोड्स टाइटल हार जाएंगे.
ये भी पढ़ें:-Drew McIntyre बने नए WWE चैंपियन, अब इन 3 खतरनाक स्टार्स से मिल सकती है पहली चुनौती
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
7 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines