Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार यूएस से बाहर रंबल का प्रसारण किया जा रहा है. सभी की नजरें मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर टिकी हैं. हर साल की तरह इस बार भी बड़े सरप्राइज मिल सकते हैं. यंग स्टार्स का जलवा भी देखने को मिलेगा. मौजूदा रोस्टर में कई रेसलर्स इस समय धमाल मचा रहे हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो 2026 के Royal Rumble मैच में सबसे ज्यादा समय बिताकर इतिहास रच सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर उभरते हुए स्टार हैं. 2025 उनके लिए जबरदस्त रहा. पॉल हेमन के साथ वो काम कर रहे हैं. 2026 के मेंस रॉयल रंबल मैच में वो जीत के प्रबल दावेदार हैं. ब्रेकर इस बार नंबर-1 पर आकर बवाल मचा सकते हैं. उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं. ब्रेकर इस साल रंबल मैच में सबसे ज्यादा समय तक रहने वाले स्टार बन सकते हैं. अपनी इनर्जी और फुर्ती के बल पर वो ये कारनामा कर इतिहास रच सकते हैं. ब्रेकर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो उनका बवाल मचाना तय है.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते फैंस को मिलेगा सरप्राइज! ये 3 स्टार्स वापसी कर मचा सकते हैं बवाल
ओबा फेमी
ओबा फेमी मौजूदा समय में NXT में काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी NXT चैंपियनशिप छोड़ दी. अब वो बहुत जल्द मेन रोस्टर में आने वाले हैं. उम्मीद के मुताबिक फेमी आगामी रंबल मैच में जरूर एंट्री करेंगे. वो मैच में सबसे ज्यादा समय व्यतीत करने वाले स्टार बन सकते हैं. फेमी पूरी दुनिया को दिखा चुके हैं कि वो रिंग में क्या कर सकते हैं. उनके पास बड़े रेसलर्स को धराशाई करने की पूरी क्षमता है.
जेकब फाटू
जेकब फाटू ने 2024 में WWE में कदम रखा था. इसके बाद से वो भी छाए हुए हैं. 2025 में उन्होंने तगड़ा काम किया था. यूएस चैंपियनशिप उन्होंने जीती थी. फाटू बहुत जल्द अनडिस्प्यूटेड टाइटल जीत सकते हैं. फाटू रिंग में तगड़ा काम करने के लिए जाने जाते हैं. वो इस साल रंबल मैच में बवाल मचा सकते हैं. फाटू मुकाबले में सबसे ज्यादा समय तक रहकर बड़ा कारनामा कर सकते हैं. उनकी पास ऐसा करने की पूरी क्षमता है.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 में Roman Reigns की बुकिंग पर देना होगा ध्यान, 3 गलतियों से फैंस का फूट सकता है गुस्सा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines