WWE: WWE का SummerSlam बहुत बड़ा इवेंट होता है. फैंस हर साल इसका इंतजार करते हैं. सालों से चले आ रहे इस शो में कई रिकॉर्ड बनते हैं और कई टूटते भी हैं. रोस्टर में मौजूद सभी रेसलर्स समर की सबसे बड़ी पार्टी में हिस्सा लेने का सपना देखते हैं. हालांकि, कुछ ही लोगों को यह सौभाग्य मिल पाता है. 2025 से यह प्रीमियम लाइव इवेंट दो दिन का होने वाला है. खैर हम आपको यहां पर तीन दिग्गजों के बारे में बताएंगे SummerSlam में सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं.
द अंडरटेकर
SummerSlam में सबसे ज्यादा मैच लड़ने वाले रेसलर्स की लिस्ट में टॉप पर द अंडरटेकर हैं. उन्होंने 16 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. दिग्गज का रिकॉर्ड भी काफी बेहतर रहा है. 1996 तक टेकर का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं था लेकिन उसके बाद चीजें सुधर गईं. SummerSlam में अंडरटेकर को 10 मैचों में जीत मिली है. उन्हें 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और एक मुकाबला ड्रा रहा. डेडमैन ने 1992 में SummerSlam में अपना डेब्यू मैच लड़ा था.
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं. उनके लिए भी SummerSlam काफी अच्छा रहा है. 2004 में वह WWE के इतिहास में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड चैंपियन बने थे. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 24 साल की थी. इसके सात साल बाद ऑर्टन ने फिर से वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. ऑर्टन ने भी SummerSlam में 16 मैच लड़े हैं. उन्हें आठ मैचों में जीत मिली है. वहीं सात में हार और एक मुकाबला ड्रा रहा है. 2003 में उन्होंने SummerSlam में अपना डेब्यू मैच लड़ा था. 2025 में अगर वह SummerSlam का हिस्सा बनते हैं तो फिर टेकर को पीछे छोड़ देंगे.
जॉन सीना
जॉन सीना ने SummerSlam में 15 मैच लड़े हैं. उनका रिकॉर्ड इस प्रीमियम लाइव इवेंट में ज्यादा खास नहीं रहा है. उन्हें 5 मैचों में जीत और 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सीना ने SummerSlam में साल 2004 में अपना डेब्यू मैच लड़ा है. मौजूदा समय में सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. SummerSlam 2025 में भी उनका मैच कोडी रोड्स के साथ होने वाला है. इस लिहाज से देखा जाए तो 16 मैचों के साथ रैंडी ऑर्टन या अंडरटेकर की बराबरी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-कौन हैं WWE दिग्गज John Cena की पत्नी? खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
3 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
5 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
9 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
9 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines