WWE के लिए 2025 कुछ मायनों में सही रहा. बुकिंग को लेकर जरूर विवाद बना रहा. ट्रिपल एच को इसके लिए खूब कोसा गया. द गेम ने अपनी तरफ से तोहफे देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर की वजह से भी फैंस उत्साहित रहे. अब नजरें 2026 को शानदार बनाने पर पर होंगी. कंपनी ने इसके संकेत दे दिए हैं. 5 जनवरी 2026 को होने वाला Raw का एपिसोड भव्य होगा. यहां हम तीन चौंकाने वाली चीजों के बारे में बात करेंगे जो 2026 में फैंस के होश उड़ा सकती हैं.
क्रिस जैरिको की वापसी
क्रिस जैरिको अप्रैल के बाद से AEW में नहीं दिखे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने WWE के साथ डील साइन कर ली है. जैरिको का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. वो WWE में आ गए तो बवाल मच जाएगा. उन्हें देखकर फैंस का सिर भी चकरा सकता है. कंपनी ये चौंकाने वाला कारनामा 2026 के रॉयल रंबल मैच में कर सकती है. इस मुकाबले में 30वें नंबर पर एंट्री कर जैरिको दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE को मिला दूसरा John Cena! मौजूदा चैंपियन ने दिग्गज के नक्शेकदम पर चलकर किया बड़ा कारनामा
ब्रॉक लैसनर का रिटायरमेंट मैच
ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. हाल ही में जॉन सीना ने कहा कि अगले साल लैसनर रिटायर हो सकते हैं. इसके बाद से द बीस्ट को लेकर अफवाहें और अटकलें सामने आ रही हैं. जॉन सीना की तरह शायद लैसनर रिटायरमेंट टूर नहीं रखेंगे. पूरे साल रिंग में उनके लिए बने रहना काफी कठिन काम है. रेसलमेनिया के बाद लैसनर कभी भी रिटायरमेंट मैच का ऐलान कर सकते हैं. ये बहुत ही चौंकाने वाली चीज होगी. सीना की तरह WWE में लैसनर के युग का अंत भी हो जाएगा.
द रॉक का रोमन रेंस पर हमला
एलिमिनेशन चैंबर 2025 में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया था. सीना रिटायर हो गए हैं और रॉक तब से दिखाई नहीं दिए हैं. उन्हें लेकर फैंस काफी नाराज है. रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार भी लंबे समय से चल रहा है. ट्रिपल एच 2026 में इसके आयोजन की योजना बना सकते हैं. रॉक कभी भी आकर रोमन पर हमला कर सभी को चौंका सकते हैं. ये WWE फैंस के लिए बहुत बड़ा चौंकाने वाला मोमेंट होगा.
ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Roman Reigns ने 2026 का मेंस WWE Royal Rumble मैच जीतकर टाइटल के लिए दावा ठोकना चाहिए
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines