John Cena Last WWE Match: WWE का अगला शो 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि जॉन सीना वहां पर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ेंगे. सीना का 23 साल का ऐतिहासिक करियर अब खत्म हो जाएगा. SmackDown के एपिसोड में उनका अंतिम विरोधी भी तय कर दिया गया है. गुंथर ने द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के फाइनल में एलए नाइट को हराकर बड़ी सफलता हासिल की. गुंथर को अब सीना को रिटायर करने का मौका मिला है. खैर यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WWE ने द रिंग जनरल को सीना का कंपनी में आखिरी विरोधी बनाया.
जॉन सीना और गुंथर के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच
गुंथर ने मेन रोस्टर में अभी तक कमाल का काम कर खुद को साबित किया है. अपनी मेहनत से उन्होंने टॉप रेसलर्स की लिस्ट में जगह बनाई है. ट्रिपल एच और फैंस को उन्होंने कभी निराश नहीं किया. आप सभी जानते हैं कि सीना और गुंथर के बीच आजतक कोई मुकाबला नहीं हुआ. फैंस के लिए यह एक ड्रीम मैच है. सबसे बड़ी बात है कि दोनों के बीच तगड़ी टक्कर होगी. कंपनी ने दर्शकों को फर्स्ट टाइम एवर मैच देने के लिए ही शायद गुंथर को सीना का अंतिम विरोधी चुना है.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 5 दिसंबर, 2025: John Cena को मिला अंतिम विरोधी, Cody Rhodes ने मचाया गदर
WWE के फ्यूचर हैं गुंथर
मेन रोस्टर में गुंथर का 666 दिनों का आईसी चैंपियनशिप रन जबरदस्त रहा. इसके बाद उन्होंने दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी हासिल की. WWE को पता लग गया है कि अगले एक दशक तक गुंथर कंपनी को अपने बल पर आगे ले जा सकते हैं. WWE ने मान लिया है कि द रिंग जनरल उनके फ्यूचर हैं. सीना अगर अपना आखिरी मैच कंपनी के फ्यूचर स्टार के साथ लड़ेंगे, तो इसका बड़ा फायदा होगा. फैंस को पासिंग द टॉर्च मोमेंट देखने को मिलेगा. WWE ने भविष्य का ख्याल रखते हुए शायद गुंथर को सीना का आखिरी विरोधी बनाया है.
हार से गुंथर का होता मोमेंटम खराब
SummerSlam 2025 में गुंथर को सीएम पंक के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से कुछ समय तक वह टीवी पर नज़र नहीं आए. द रिंग जनरल ने अभी तक Raw में डॉमिनेट किया है. उन्होंने जॉन सीना के बड़े टूर्नामेंट के लिए वापसी की. ट्रिपल एच ने कह दिया था कि वह द रिंग जनरल के लिए बड़ा प्लान बना रहे हैं. अगर टूर्नामेंट में गुंथर की हार होती तो फिर काम खराब हो जाता. अभी तक गुंथर ने जो भी मोमेंटम अपने फ्यूचर के लिए तैयार किया है, वह एकदम से नीचे आ जाता. वैसे भी गुंथर का नाइट से हारना नहीं बनता है. इन वजहों से ही गुंथर को कंपनी ने सीना का आखिरी विरोधी बनाया हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE में 38 साल का रेसलर करेगा John Cena को रिटायर, फाइनल मैच जीतकर हासिल की बड़ी उपलब्धि
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines