Big Mistakes: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. वहां पर Survivor Series 2025 का फुल बिल्डअप किया गया. शुरुआत में द विज़न की तरफ से ड्रू मैकइंटायर ने बवाल मचाया. उन्होंने कोडी रोड्स पर हमला किया. वहीं मेन इवेंट में विमेंस वॉरगेम्स मैच को लेकर जद्दोजहद देखने को मिली, जहां पर हील स्टार्स का दबदबा दिखा. खैर इसके बावजूद शो में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कीं.
सीएम पंक और रोमन रेंस कहां गायब थे?
वॉरगेम्स मैच में सीएम पंक की टीम का सामना द विज़न से होने वाला है. पंक की टीम में उनके अलावा द उसोज़, कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर हैं. पिछले हफ्ते के SmackDown के एपिसोड में पंक नहीं थे. इस हफ्ते भी वह गायब रहे. विज़न को काफी मजबूती से दिखाया गया. हमेशा की तरह बस द उसोज़ और कोडी संघर्ष करते रहे. इतना ही नहीं रोमन रेंस भी गायब रहे. कम से कम उन्हें ट्रिपल एच ने बुक किया होता तो बेबीफेस टीम थोड़ा पावर में रहती. यह बहुत बड़ी गलती देखने को मिली.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज का चोट की वजह से John Cena को रिटायर करने का टूटा सपना, Last Time Is Now टूर्नामेंट से हुई छुट्टी
मेन इवेंट को ज्यादा समय नहीं दिया गया
विमेंस वॉरगेम्स मैच में रिया रिप्ली की टीम का सामना ओस्का की टीम से होगा. इस हफ्ते SmackDown में बेबीफेस स्टार्स रिंग में आए. रिया रिप्ली ने हल्का प्रोमो देते हुए एजे ली को अपनी टीम के 5वें मेंबर के रूप में पेश किया. इसके बाद हील स्टार्स ने सभी के ऊपर हमला कर दिया. बैकी लिंच ने एजे को धराशाई किया. ऐसा लगा कि कंपनी इस सैगमेंट को लेकर बहुत जल्दबाजी में थी. मेन इवेंट को बिल्कुल भी समय नहीं दिया गया. इस सैगमेंट को अच्छे से बिल्ड ना करना कंपनी की बहुत बड़ी गलती रही.
जेड कार्गिल
1 नवंबर, 2025 को हुए Saturday Night’s Main Event में जेड कार्गिल ने टिफनी स्ट्रेटन को हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की. इसके बाद लगा कि कार्गिल को दमदार टाइटल रन शुरू होगा और उन्हें कोई मजबूत विरोधी भी मिलेगा. अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिली. मौजूदा समय में उन्हें चैंपियन के रूप में बस आगे बढ़ाया जा रहा है. इस हफ्ते भी उनकी कमजोर बुकिंग रही. ऐसा ही हाल रहा तो आगे जाकर कंपनी और कार्गिल को नुकसान हो सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE ने Roman Reigns को लेकर किया धमाकेदार ऐलान, Brock Lesnar सहित 5 विरोधियों पर मंडराया खतरा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines