WTC Final Points Table: टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दावेदारी से पूरी तरह बाहर हो गया है। वहीं सिडनी में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा। रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सीरीज का आखिरी टेस्ट हारने के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।
तीसरे नंबर पर बरकरार रहा भारत
इस हार के साथ भारत का पॉइंट्स टेबल में जीत प्रतिशत 52.77 से घटकर 50 रह गया। दूसरी ओर कंगारू टीम ने इस सायकल में अपनी 11वीं जीत हासिल की है, जिससे उसका जीत प्रतिशत 61.45 से बढ़कर 63.72 हो गया। हैरानी वाली बात यह है कि भारत की लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना केवल तीन महीनों में खत्म हो गई, जिसमें उसे नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
आसान नहीं थी भारत की राह
भारत के लिए 2025 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की राह आसान नहीं थी, क्योंकि उन्हें न केवल सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतना था, बल्कि 27 जनवरी से घरेलू सरजमीं पर शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कंगारुओं का क्लीन स्वीप करने के लिए श्रीलंका पर भी निर्भर रहना था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास, खास क्लब में दर्ज कराया नाम
दक्षिण अफ्रीका पहले ही कर चुकी है क्वालीफाई
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में आमने-सामने होंगे। दक्षिण अफ्रीका ने डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया मौजूदा डब्ल्यूटीसी सायकल में दो मैच रहते फाइनल में पहुंच गया है। वो इस समय पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: कंगारू टीम के जख्मों पर विराट कोहली ने छिड़का नमक, भड़क उठे ऑस्ट्रेलियाई फैंस
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
6 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
47 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines