WTC Final 2025: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर पहले 2 दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा, लेकिन तीसरे दिन एडेन मार्करम की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने शानदार वापसी कर ली है। फाइनल में शतक जड़कर इतिहास रचने वाले एडेन मार्करम के नाम का क्या मतलब है, ये सभी फैंस जानना चाहते हैं। इस खिलाड़ी की सभी दिग्गज तारीफ कर रहे हैं।
एडेन मार्करम के नाम का क्या है मतलब?
दक्षिण अफ्रीका के स्टार सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करके खुद को बड़े स्टेज पर साबित कर दिया। फाइनल की इस पारी के बाद से ही Markram के नाम की चर्चा चल रही है। अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मार्करम का इंग्लिश को इंग्लिश में पढ़ें तो उल्टा और सीधा दोनों में कोई बदलाव नहीं होता है। एडेन के नाम का मतलब नोबेल या उदार होता है। इस नाम के लोगों पर हमेशा मंगल की कृपा बनी रहती है। जिसका मतलब है कि इस नाम के लोग स्वभाव से बहुत अच्छे होते हैं। अगर मार्करम को देखें तो उनका स्वभाव भी बहुत अच्छा है।
मार्करम ने रच दिया इतिहास
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक जड़कर एडेन मार्करम ने इतिहास रच दिया है। वो किसी भी आईसीसी फाइनल में शतक जड़ने वाले अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मार्करम 102 रन बनाकर खेल रहे हैं।अभी टीम को फाइनल जीतने के लिए 69 रनों की जरूरत है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 213 रनों पर सिर्फ 2 विकेट गंवाए हैं। अभी मार्करम के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा खेल रहे हैं। जिन्होंने अभी तक 65 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: WTC Final 2025: फाइनल में चौथे दिन क्या बल्लेबाजी करने उतरेंगे टेम्बा बावुमा? कोच ने किया बड़ा इशारा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines