WTC Points Table: डब्ल्यूटीसी 2025 का काफी रोमांचक दौर जारी है। हर मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का कैलकुलेशन बदल जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच जीतने के बाद भारत प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने जैसे ही न्यूजीलैंड को पहला टेस्ट मैच हराया, इसका फायदा भारत को मिल गया और भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड की टीम अभी भी दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। बावजूद इसके भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से अधिक खतरा बांग्लादेश की टीम से है। यहां तक की बांग्लादेश भारत से नंबर वन का ताज भी छीन सकता है। यहां समझिए प्वाइंट्स टेबल का पूरा गणित।
https://twitter.com/supportcricket5/status/1764664010366923107
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच की टिकट का दाम देखकर फैंस के उड़े होश, करोड़ों में है कीमत
ऑस्ट्रेलिया से क्यों नहीं है भारत को खतरा
भारतीय टीम अभी 64.58 जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। अगर भारत अगला मुकाबला जीत जाता है, तो भी भारत का जीत प्रतिशत 68.51 हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में आखिरी टेस्ट मैच खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम को सीधा सितंबर महीने में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में अगला मैच जीतने के बाद भी भारत का जीत प्रतिशत 68.51 सितंबर महीने तक रहने वाला है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी दूसरा और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 8 मार्च से 12 मार्च के बीच खेला जाएगा। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत जाता है, तो उसका जीत प्रतिशत 62.5 हो जाएगा, जो कि भारत से कम है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को अगली टेस्ट सीरीज 8 जून से इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: काफी अलग है धर्मशाला का मैदान, इन 2 खिलाड़ियों को मजबूरन करना पड़ सकता है बाहर!
न्यूजीलैंड भी भारत को नहीं कर सकेगा नुकसान
इसके अलावा अगर न्यूजीलैंड की टीम अगला मैच जीत जाती है, तो उसका जीत प्रतिशत 66.66 हो जाएगा, जो कि भारत से कम ही रहेगा। इसके बाद न्यूजीलैंड को भी अगला टेस्ट सीरीज 8 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। इससे साफ है कि अगर भारत अगला मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो टीम इंडिया को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से प्वाइंट्स टेबल में कोई नुकसान नहीं है। लेकिन बांग्लादेश भारत से यह ताज छीन सकता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘फिफ्टी और शतक सिर्फ Time Waste है’, हार्दिक पांड्या ने किसकी ओर किया इशारा
बांग्लादेश छीन सकता है भारत का ताज
बांग्लादेश की टीम डब्ल्यूटीसी 2023 में 2 मैच खेली है, इनमें से एक मैच जीतकर 50 फीसदी जीत प्रतिशत के साथ वह चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश को 22 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अगर बांग्लादेश सीरीज का पहला मैच जीत जाता है, तो उसका जीत प्रतिशत 66.66 हो जाएगा। इसके बाद अगर बांग्लादेश ने 30 मार्च से खेला जाने वाला दूसरा मैच भी जीत लिया, तो उसका जीत प्रतिशत 75 फीसदी हो जाएगा। इसके साथ ही वह डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंच जाएगा, जबकि भारतीय टीम दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
20 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines