IND W vs PAK W Weather Report: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट के मैदान पर एकबार फिर से फैंस भारत और पाकिस्तान की टीमों को देखने वाले हैं. इससे पहले एशिया कप 2025 के फाइनल में 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हुआ था और टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. अब एकबार फिर से टीम इंडिया पाकिस्तान को धुल चटाने के लिए तैयार है. वहीं वर्ल्ड कप 2025 के इस छठे मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है, जिसके चलते मैच रद्द भी हो सकता है.
रद्द हो सकता है भारत-पाक मैच
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में आज सुबह के समय ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा बारिश की संभावना भी कम होती जाएगी. जहां सुबह के समय 11 बजे तक बारिश की संभावना 70 फीसदी रहेगी तो वहीं शाम के 5 बजे तक ये 20 फीसदी ही रह जाएगी, ऐसे में हो सकता है मुकाबला थोड़ी देरी से शुरू हो लेकिन मैच बारिश के चलते रद्द होना मुश्किल माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ धांसू प्लेइंग 11 लेकर उतरेंगी हरमनप्रीत कौर, पॉइंट्स टेबल पर भी रहेंगी नजरें
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच हो गया था रद्द
बीते दिन यानी 4 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते इस मैच में टॉस तक देखने को नहीं मिला था, जिसके चलते मैच को बिना टॉस हुए ही रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को 1-1 दिया गया था.
टीम इंडिया जीत चुकी है एक मैच
टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 30 सितंबर को श्रीलंका के साथ हुआ था. इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को डीएसएस मेथड से 59 रनों से करारी शिकस्त दी थी. दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम भी अभी तक एक मैच खेल चुकी है. पाकिस्तान का सामना 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के साथ हुआ और बांग्लादेश ने इस मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था. अब पाकिस्तान को अपनी पहली जीत की तलाश है.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: सोनी लिव नहीं, यहां पर फ्री में देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला! इतने बजे शुरू होगा मैच
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
6 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines