Womens Premier League 2025: WPL 2025 के सीजन के चौथे मैच में RCB का मुकाबला DC से हुआ था। इस मैच में RCB ने जीत हासिल की। 142 रन के स्कोर का पीछा करते हुए RCB ने सिर्फ 2 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस RCB की सीजन में ये लगातार दूसरी जीत है।
स्मृति मंधाना ने खेली शानदार पारी
142 रन के स्कोर का पीछा करते हुए RCB ने शानदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना और डेनियल व्याट-हॉज ने पहले विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की। डेनियल व्याट-हॉज 42 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 33 गेंदों में ये पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार फिफ्टी बनाई। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को अकेले दम पर ही जीत दिला दी।
स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 81 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के लगाए. अंत म पेरी और ऋचा ने टीम को जीत दिलाई थी।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी हुई फेल
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम सिर्फ 141 रन ही पर सिमट गई थी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 34 रन की पारी खेली थी। वहीं, सारा ब्राइस ने 23 रन की पारी खेली।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के लिए तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट हासिल किये। उनके अलावा किम गार्थ (19 रन पर दो विकेट) और एकता बिष्ट (35 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए। दिल्ली की टीम सिर्फ 19।3 ओवर में पवेलियन लौट गई।
संबंधित खबरें
IND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
38 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines