Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर से होगा, जिसको लेकर टीम इंडिया का स्क्वाड पहले ही सामने आ चुका है। हरमनप्रीत कौर एकबार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करती हुईं दिखाईं देंगी। वहीं अब वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर टीम इंडिया ने खास प्लान तैयार किया है।
वर्ल्ड कप से पहले होगा ट्रेनिंग कैंप
वर्ल्ड कप 2025 से पहले टीम इंडिया का ट्रेनिंग कैंप होगा। इस दौरान सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस करती हुईं दिखाईं देंगी। टीम इंडिया का ये प्रैक्टिस कैंप एक सप्ताह तक चलेगा। दरअसल 25 अगस्त से टीम इंडिया का प्रैक्टिस कैंप विशाखापट्टनम में शुरू होगा, क्योंकि इस यहां टीम इंडिया को 2 मैच खेलने हैं। जहां 9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया की भिड़ंत होगी।
क्या है विशाखापट्टनम में प्रैक्टिस का मकसद?
विशाखापट्टनम में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के 2 बड़े मुकाबले खेलने हैं और इस मैदान पर खेलने का अनुभव सिर्फ टीम इंडिया की 3 खिलाड़ियों को ही है, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और स्नेह राणा का नाम शामिल हैं। इनके अलावा मौजूदा वर्ल्ड कप की जो भारतीय टीम है उसकी खिलाड़ियों को यहां खेलने का अनुभव नहीं है, ऐसे में 1 सप्ताह का प्रैक्टिस कैंप टीम इंडिया की खिलाड़ियों को काफी मदद करने वाला है।
इससे पहले ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले थे, लेकिन वहां मैच के लिए प्रशासनिक अनुमति नहीं मिली, जिसके चलते इन मैचों को विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया।
इन 2 टीमों के साथ होंगे वार्मअप मैच
वर्ल्ड कप 2025 से पहले टीम इंडिया 2 वार्मअप मैच खेलती हुई दिखाई देगी। ये 2 वार्मअप मैच टीम इंडिया को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ खेलने हैं। ये वार्मअप मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:-ऑस्ट्रेलिया में ऐसा था चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड, 2 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जिताने में रहा अहम योगदान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines