IND W vs PAK W Head To Head: वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को कोलंबों के आर प्रेमादास स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे खेला जाएगा. जहां टीम इंडिया एक मैच जीत चुकी है तो वहीं इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपनी पहली जीत की तलाश है. अगर वनडे क्रिकेट में दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ आंकड़े देखें जाए तो टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से पाकिस्तान पर भारी रहा है.
भारत बनाम पाकिस्तान का वनडे में हेड टू हेड
वनडे महिला क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है. अभी तक दोनों टीमों के बीच 11 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. आज तक पाकिस्तान की टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. 11 मैचों में लगातार भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को हराया है. आज के मैच को जीतकर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया 12-0 से आगे होना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच साल 2005 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 193 रनों से जीत हासिल की थी. तब से टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला चला आ रहा है.
ये भी पढ़ें:-IND W vs PAK W Weather Report: रद्द हो सकता है मुकाबला, जानें कोलंबो के मौसम का हाल
टीम इंडिया के हौसले बुलंद
टीम इंडिया के इस वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में हौंसले बुलंद है, भारतीय टीम ने अपना पहला मैच 30 सितंबर को श्रीलंका के साथ खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने 59 रनों से जीत हासिल की थी. अब टीम इंडिया की नजरें टेबल टॉपर बनने पर रहेंगी. टीम इंडिया फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर पहुंच गई है.
वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतीका रावल, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, उमा छेत्री, राधा यादव, अमनजोत कौर, श्रीचरणी, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: सोनी लिव नहीं, यहां पर फ्री में देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला! इतने बजे शुरू होगा मैच
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
15 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines