Womens World Cup Final: महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2025 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 29 सितंबर से शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। माना जा रहा है कि विश्व कप का फाइनल मैच 26 अक्टूबर को खेला जा सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ है। महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत को करनी है। टूर्नामेंट के सभी मैच भारत के पांच शहरों में खेले जाएंगे। इनमें विशाखापट्टनम, रायपुर, इंदौर, तिरुवनंतपुरम और मुल्लांपुर शामिल हैं।
मुल्लांपुर में खेला जाएगा फाइनल
ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मैच की मेजबानी मुल्लांपुर का महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत 29 सितंबर से होनी है और फाइनल मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाना है। आठ देशों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत करेगा। बता दें कि मुल्लांपुर, तिरुवनंतपुरम और रायपुर ने अब तक किसी भी महिला इंटरनेशनल मैच की मेजबानी नहीं की है।
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में कुल 2 महिला वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से एक मुकाबला 1997 में खेला गया था। हालांकि, इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि इंदौर का होल्कर स्टेडियम विश्व कप के मैचों की मेजबानी करेगा। विशाखापट्टनम में कुल मिलाकर 6 महिला इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें एक टी-20 और पांच वनडे मैच शामिल हैं।
ये टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए होस्ट टीम इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीम क्वालिफाई कर चुकी हैं। आखिर दो टीमों का पता महिला वर्ल्ड कप क्वालिफायर मैचों से पता चलेगा, जिसकी शुरुआत लाहौर में 9 अप्रैल से होनी है। अगर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में क्वलिफाई करने में सफल रहती है, तो महिला वर्ल्ड कप हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा।
इस स्थिति में टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के अलावा यूएई या फिर श्रीलंका में हो सकते हैं। यह चौथा मैच है जब भारत महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है। आखिरी बार भारत की धरती पर साल 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था, जहां टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से हारकर बाहर हो गई थी।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
7 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
10 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
10 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines