Zimbabwe vs New Zealand 2nd Test: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे हैं। अब सीरीज का आखिरी मैच 7 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच से पहले कीवी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज चोटिल होकर दूसरे मैच से बाहर हो गया है।
विल ओ’रूर्के हुए दूसरे टेस्ट से हुए बाहर
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के चोटिल होकर दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। विल ओ’रूर्के को पीठ की चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा हैं और इलाज के लिए न्यूजीलैंड लौटेंगे। न्यूजीलैंड टीम ने बुधवार को यह जानकारी दी। पिछले मैच में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा था। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।
गेंदबाजी कोच का बयान आया सामने
न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच जैकब ओरम ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह कोई बड़ी सीरीज नहीं होगी। अगले छह से आठ महीनों तक वह हमारी टीम के लिए इतना महत्वपूर्ण है और अगले साल भी टेस्ट क्रिकेट के साथ, हमें कुछ बड़े दौरे करने हैं, इसलिए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम इस बड़े खिलाड़ी का ध्यान रखें और सुनिश्चित करें कि वह ठीक रहे।”
चोट से जूझ रहे कप्तान टॉम लाथम
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम कंधे की चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए थे , उनकी जगह मिचेल सैंटनर को कप्तान बनाया गया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या वह 7 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं।
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड से भारत लौटते ही कोच गौतम गंभीर का बड़ा बयान, शुभमन गिल को लेकर कही ये बात
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
27 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines