Rishabh Pant: ऑस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी अब रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेंगे। क्योंकि इन खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया। 17 जनवरी को दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने रणजी ट्रॉफी राउंड 2 के लिए अपने दल का ऐलान किया, जिसकी कप्तानी आयुष बदोनी को सौंपी गई। हालांकि कप्तानी का दावेदार पंत को माना जा रहा था। लेकिन उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया, जिसकी वजह सामने आई है।
ऋषभ पंत को क्यों नहीं मिली कप्तानी
दिल्ली क्रिकेट टीम में कई स्टार खिलाड़ियो के अलावा जूनियर खिलाड़ियों को जगह मिली है। टीम में विराट कोहली का भी नाम है, जिन्हें 13 साल बाद दिल्ली टीम में शामिल किया गया है। विराट आयुष बदोनी की कप्तानी में खेलने वाले हैं। हालांकि टीम के ऐलान होने से पहले पंत को ही कप्तानी का दावेदार बताया जा रहा था। लेकिन उन्हें कप्तानी क्यों नहीं मिली इसकी वजह सामने आ चुकी है। दरअसल पंत खुद ही दिल्ली की कप्तानी नहीं करना चाहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीडीसीए ने पंत को कप्तान बनाने की पेशकश की थी। लेकिन पंत टीम के संतुलन को खराब नहीं करना चाहते थे। क्योंकि आयुष बदोनी पहले से ही टीम की कमान संभाल रहे हैं। ऐसे में पंत ने अपना नाम कप्तानी से वापस ले लिया।
विराट की वापसी से दिल्ली मजबूत
विराट कोहली 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी खेलने वाले हैं। इससे पहले विराट ने अपना पहला रणजी मैच तमिलनाडु के खिलाफ नवंबर 2006 में खेला था। इस मैच में विराट ने 25 गेंदों में 10 रन बनाए थे। गौरतलब है कि पंत और कोहली का बल्ला ऑस्ट्रेलिया में नहीं चला। हालांकि कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच में शतक जमाया था। इसके बाद 4 मैचों की 8 पारियों में वह एक भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके। वहीं पंत के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। ऐसे में अब दोनों स्टार खिलाड़ी दिल्ली की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। पंत ने साल 2015 में दिल्ली की ओर से अपना रणजी डेब्यू किया था। वह तिहरा शतक भी दिल्ली के लिए लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Sanju Samson के इस फैसले से नाखुश BCCI! कट सकता है चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से पत्ता
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
43 mins agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
59 mins agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
1 hr agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
2 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
4 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
4 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
7 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines