Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया एक बड़ा झटका लगा था। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद से ही टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी विभाग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने बड़ा बयान है।
शमी को लेकर कही ये बात
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बालाजी ने कहा, “शमी ने 2019 (50 ओवर का विश्व कप) और पिछले विश्व कप (2023) में बुमराह से बेहतर प्रदर्शन किया था। मराह सभी प्रारूपों में चैंपियन गेंदबाज हैं, लेकिन शमी के पास अनुभव है और बुमराह के आने से पहले शमी ही भारत के तेज गेंदबाजी विभाग के लीडर थे।
बालाजी ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर भारत को अच्छा प्रदर्शन करना है, तो शमी को नई गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। नई गेंद से अपने पहले छह ओवरों में वह जिस तरह का प्रभाव डाल सकता है, वह भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुरानी गेंद वैसे भी डिफेंस गेम खेला जाता है। वो अगर नई गेंद से अगर विकेट ले लेते है तो टीम इंडिया को बढ़त मिल जाएगी।
शमी करेंगे वापसी
बालाजी ने मोहम्मद शमी की चोट का भी जिक्र किया और कहा कि भले ही उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन उन्हें अभी भी विश्वास है कि 34 वर्षीय यह तेज गेंदबाज और मजबूत होकर वापसी करेगा और साबित करेगा कि वह टीम के युवा तेज गेंदबाजों से अभी भी बेहतर हैं।
बालाजी ने कहा, “चूंकि यह चोट टखने में चोट लगी है, इसलिए शायद वो थोड़े स्लो नजर आ रही है। यह स्वाभाविक है, लेकिन आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। यह किसी भी खिलाड़ी के करियर का हिस्सा है। उनके पास इससे उबरने का अनुभव है और वह अधिक गेंदबाजी करते हुए ऐसा करेगा।
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
37 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
44 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
45 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines