Wriddhiman Saha: ऋद्धिमान साहा ने पंजाब के खिलाफ रणजी मैच के दौरा क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे खेले हैं। इसी बीच उन्होंने 2021 में टीम इंडिया से ड्रॉप होने को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे 2-3 साल और टीम का हिस्सा बने रहेंगे।
टीम से ड्रॉप होने को लेकर साहा ने दिया बड़ा बयान
साहा ने India Today को दिए इंटरव्यू में कहा, “टीम मैनेजमेंट ने मुझे टीम में नहीं रखने का फैसला किया था। मैंने कुछ और समय तक खेलने की योजना बनाई थी। मैंने सोचा था कि मैं भारत के लिए 2-3 साल और खेलूंगा, लेकिन दुर्भाग्य से, वो कुछ और प्लान कर रहे थे और उनके पास अलग विकल्प थे। इसमें कोई दो राय नहीं है, और मुझे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करना था।”
‘टीम की मदद करने की कोशिश की’
साहा ने अपने करियर को याद करते हुए कहा कि उन्हें इस गेम में मजा आता था और वो टीम में सभी की मदद करने की कोशिश करते थे। साहा ने आगे कहा, “मैंने अब तक क्रिकेट को एन्जॉय किया। मैंने टीम में सभी की मदद करने की कोशिश की। उतार-चढ़ाव आए, लेकिन मैं उन्हें हर बार याद करता हूं।”
बताया कौन है बेहतर कप्तान
साहा ने अपने करियर के दौरान सौरव गांगुली, एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में खेला और जब उनसे पूछा गया कि इन तीनों में से उनका पसंदीदा कौन है तो 40 वर्षीय साहा ने अपने जवाब में तीनों की खूबियों को गिनाया और कहा कि उन्हें तीनों कप्तान पसंद हैं।
उन्होंने कहा, “मैंने विराट कोहली के नेतृत्व में बहुत खेला है और जो भी किसी कप्तान के नेतृत्व में खेलता है, वह उसे पसंद करता है। विराट दिन-प्रतिदिन एक कप्तान के रूप में बढ़ते गए। धोनी बहुत अच्छे थे और दादा (सौरव गांगुली) में खेल को पढ़ने की बेहतरीन क्षमता थी। मुझे सभी कप्तान पसंद हैं।”
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
57 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines