Ranji Trophy 2024 Who Is Sai Kishore: रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में मुंबई और तमिलनाडु के मैच के दौरान साई किशोर का नाम अब हर किसी की जुबां पर है और हो भी क्यों ना साई किशोर ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऐसी खतरनाक गेंदबाजी की। जिसके चलते मुंबई की बल्लेबाजी क्रम की कमर ही टूट गई। बल्लेबाजी में तमिलनाडु का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन गेंदबाजी में साई किशोर ने टीम की वापसी करवाई। मुंबई और तमिलनाडु के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन साई किशोर ने काफी कमाल की गेंदबाजी की। लंच ब्रेक तक साई किशोर मुंबई 5 विकेट ले चुके थे। जिसके चलते मुंबई की आधी से ज्यादा टीम पवेलियन लौट गई थी।
कौन हैं साई किशोर?
साई किशोर का जन्म 6 नवंबर 1996 में चेन्नई के गांव माडीपक्कम में हुआ था। साई किशोर का पूरा नाम रवि श्रीनिवास साई किशोर है। साई किशोर बचपन से पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थे, इसके साथ ही उनकी रूचि क्रिकेट में भी काफी ज्यादा थी। साई किशोर का बचपन से सपना एक साइंटिस्ट बनने का था लेकिन क्रिकेट में रूचि होने के चलते उन्होंने क्रिकेट को ही अपना सपना बना लिया। फिलहाल रणजी ट्रॉफी 2024 में साई किशोर तमिलनाडु टीम की कप्तानी कर रहे हैं। साई बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। 10 साल की उम्र में साई ने पहली बार क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया था। इंजीनियरिंग कॉलेज को साई किशोर ने एडमिशन लेने के दो महीने बाद ही छोड़ दिया था और क्रिकेटर बनने का फैसला किया।
साल 2016 में किया डेब्यू
साई किशोर ने साल 2016-17 में विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था। घरेलू क्रिकेट में साई प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में साई ने साल 2016 में डेब्यू किया। इस टूर्नामेंट में साई ने काफी कमाल की गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट अपने नाम किए थे और वे टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। साल 2018-19 रणजी ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करके साई ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस सीजन के 6 मैचों में साई ने 22 विकेट अपने नाम किए थे।
IPL में नहीं मिला मौका
साई किशोर ने साल 2018-19 सीजन के लिए ऑक्शन में अपना नाम दिया था लेकिन इन दोनों ही सीजन में उनको किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। हालांकि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स जैसी टीमों में साई किशोर ने बतौर नेट बॉलर गेंदबाजी की थी। साई किशोर मुंबई इंडियंस के ट्रायल में भी गए थे लेकिन वहां भी वे सिलेक्ट नहीं हो पाए थे।
ये भी पढ़ें:- पहले BCCI Central Contract से बाहर हुए श्रेयस अय्यर, अब रणजी में फ्लॉप; कम नहीं हो रही मुश्किलें
ये भी पढ़ें:- AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से बौखलाई कीवी, संन्यास लिए हुए दिग्गज को बुला सकते हैं वापस
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
21 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines