Who is Kartik Sharma: आईपीएल मिनी ऑक्शन में जब चेन्नई सुपर किंग्स टेबल पर आई तो उसके पर्स में 43.40 करोड़ की भारी भरकम रकम थी. हर किसी को मालूम था कि येलो आर्मी बड़ी बाजी खेलेगी, लेकिन ऐसा अंदाजा काफी कम लोगों ने लगाया होगा कि धोनी की सेना में एक ऐसा गुमनाम सा खिलाड़ी 14 करोड़ से ज्यादा रकम में बिक जाएगा.
कार्तिक शर्मा की लगी लॉटरी
विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को मंगलवार 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में हुए आईपीएल 2026 नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया. मुंबई इंडियंस ने कार्तिक की ब्रेस प्राइस 30 लाख रुपये से बोलियां शुरू कीं, इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेजी से बढ़ती बोली को 5 करोड़ रुपये से ऊपर ले जाने का काम संभाला.
चेन्नई ने मारी बाजी
इसके बाद सीएसके ने केकेआर के साथ मुकाबला किया और कीमत को तेजी से बढ़ाया, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी कोशिश की ताकि इस दौड़ को रोक सकें. अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बाजी मार ली और 19 साल के खिलाड़ी को चौंकाने वाले 14.20 करोड़ रुपये में अपने कब्जे में कर लिया.
यह भी पढ़ें- IPL Auction की फिर ‘छुपी रुस्तम’ बनी दिल्ली कैपिल्स, बेस प्राइस पर ही खरीदे एबी डिविलियर्स जैसे 2-2 मैच विनर्स
चेन्नई ने क्यों खरीदा?
राजस्थान के विकेटकीपर कार्तिक शर्मा पहली बार आईपीएल में खेलेंगे. कार्तिक ने डोमेस्टिक व्हाइट-बॉल क्रिकेट में अपनी धमाकेदार लोअर ऑर्डर की पारी के लिए हर किसी का ध्यान खींचा है. खास तौर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी लीग स्टेड में, जहां उन्होंने 5 मैचों में 133 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 160 से ज्यादा रहा. कार्तिक अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक हैं, प्रशांत वीर के साथ, क्योंकि दोनों को ही चेन्नई सुपर किंग्स ने एक ही जैसी कीमत पर खरीदा था.
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines