Who Is Jiten Ramanandi: एशिया कप 2025 में आखिरी लीग मैच भारत और ओमान के बीच अबू धाबी में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया के सामने कई भारतीय मूल के क्रिकेटर भी थे, जो ओमान की तरफ से क्रिकेट खेलते हैं. उनमें से एक थे ओमान के स्टार गेंदबाज जितेन रामानंदी. जितने ने इस मैच में टीम इंडिया के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे. जितने ने एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या को पवेलियन का रास्ता दिखाया था. जितेन रामानंदी का टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और गुजरात से खास कनेक्शन है.
हार्दिक और गुजरात से जितेन का क्या है कनेक्शन?
जितेन रामानंदी का जन्म 15 सितंबर साल 1994 को गुजरात में हुआ था. बचपन से ही जितेन क्रिकेटर बनना चाहते थे. जितने बड़ौदा में हार्दिक पांड्या के साथ खेल चुके हैं. इसके अलावा गुजरात के इंटर क्लब टूर्नामेंट में भी जितेन को हार्दिक पांड्या के साथ खेलते हुए देखा गया. हालांकि जितेन को भारत में रहकर टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने ओमान जाकर वहां कि नेशनल टीम की तरफ से क्रिकेट खेलने का फैसला किया. आज जितेन ओमान की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा है.
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: सूर्यकुमार यादव ने ऐसे जीत लिया दिल, तारीफ करने से नहीं रोक पाए ओमान के कप्तान
भारत-ओमान मैच में किया अच्छा प्रदर्शन
जितने ने टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा को जितने ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. अभिषेक इस मैच में 15 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए जितेन रामानंदी ने 5 गेंदों पर नाबाद 12 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके निकले थे.
इस मैच में टीम इंडिया ने ओमान के सामने जीतने के लिए 189 रनों की लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 20 ओवर में 167 रन ही बना पाई थी, लेकिन मैच में ओमान टीम इंडिया के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया था. टीम इंडिया के गेंदबाज इस मैच में ओमान के महज 4 बल्लेबाजों को ही आउट कर पाए थे.
ये भी पढ़ें:-Asia cup 2025 : भारत-पाक मैच से पहले सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, ओमान पर जीत के बाद कह दी बड़ी बात
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines