Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा शनिवार (18 जनवरी) को की जाएगी। शुक्रवार (17 जनवरी) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी घोषणा की। बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करके इस बात की जानकारी दी है। कप्तान रोहित शर्मा और पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर दोपहर 12:30 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
बीसीसीआई ने जारी किया बयान
बीसीसीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुरुष चयन समिति कल मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज और आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारत की टीम का चयन करेगी। चयन बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।”
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे से पहले, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू होगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी को कोलकाता में शुरू होगी। दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 25 और 28 जनवरी को चेन्नई और राजकोट में होगा। सीरीज का चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। मुंबई 2 फरवरी को टी20 सीरीज का अंतिम मैच खेलेगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज 6 फरवरी से शुरू होगी।
19 फरवरी से शुरू हो रही है चैंपियंस ट्रॉफी
ICC चैंपियंस ट्रॉफी है 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगी। इसकी मेजबानी पाकिस्तान और यूएई करेंगे, जिसमें भारत हाइब्रिड मॉडल के तहत यूएई में अपने मैच खेलेगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे और ये मैच पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच दो चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। भारत का आखिरी लीग मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के साथ भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में क्रिकेट विश्व कप 2023 चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
18 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
45 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines