India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पांचवां मैच शनिवार 31 जनवरी को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड पांचवां मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम 4-1 से सीरीज जीतना चाहेगी. चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने मुकाबला अपने नाम कर वापसी की थी. इससे पहले भारत ने लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. ऐसे में आइए जानते हैं पांचवें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग.
कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 में होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. इसके अलावा फ्री में मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 14 मुकाबले जीते हैं, जबकि 10 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है. 1 मुकाबला टाई रहा है. वहीं, खेले गए 120 वनडे मैच में भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि 20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. इसके अलावा 65 टेस्ट मैच में भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, 27 मैच ड्रॉ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: संजू को करो बाहर, इस खिलाड़ी को दो पांचवें टी-20 में मौका, पूर्व भारतीय प्लेयर ने की मांग
भारत vs न्यूजीलैंड – हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (All Formats)
| प्रारूप | मैच खेले | भारत जीते | न्यूजीलैंड जीते | ड्रा / नो रिज़ल्ट / टाई |
|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 65 | 22 | 16 | 27 ड्रा |
| ODI | 120 | 62 | 50 | 7 NR, 1 टाई |
| T20I | 25 | 14 | 10 | 1 टाई |
| कुल मिलाकर | 210 | 98 | 76 | 34 ड्रा/NR, 2 टाई |
ये भी पढ़ें: बिना मैदान पर उतरे ही ऑस्ट्रेलिया ने बनाया पाकिस्तान का मजाक! घर में ही बेइज्जत महसूस करेगा पड़ोसी मुल्क
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines