Jasu Patel: भारत और बांग्लादेश की टीमें कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुक्रवार से दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट खेलने उतरेंगी। इस मैच में जीत दर्ज कर टीम इंडिया सीरीज में बांग्लादेश का सफाया करना चाहेगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम भारत के लिए ऐतिहासिक रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसी मैदान पर टीम ने 1959 में मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मैच जीतने में कामयाबी हासिल की थी। भारत की यह जीत इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ 12 साल की कड़ी मेहनत के बाद जीत मिली थी।
इस दौरान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ मैच खेले, जिसमें से उसे सात में हार जबकि दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। इस तरह से भारत को कंगारू टीम के खिलाफ 10वें मैच में जीत मिली थी। यह सीरीज इसलिए भी इंटरेस्टिंग थी क्योंकि एक तरफ वह टीम थी जिसने अपने पिछले 16 टेस्ट मैचों में से 11 जीते थे और एक भी नहीं हारा था। दूसरी ओर एक ऐसी टीम थी जो अपने पिछले 13 टेस्ट मैचों में से ग्यारह हार चुकी थी और एक भी नहीं जीत पाई थी। यह सीरीज जब खत्म हुई तो रिजल्ट ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 2-1 से गया। पांच मैचों की सीरीज के दो मैच ड्रॉ पर खत्म हुए थे।
IPL 2025: क्या अगले साल भी गुजरात टाइटंस के हेड कोच बने रहेंगे आशीष नेहरा? सामने आया बड़ा अपडेट
जसु पटेल ने 9 विकेट झटक कंगारुओं को नचाया
भारत की इस जीत के हीरो स्पिनर जसु पटेल रहे, जिन्होंने कंगारू टीम की कमर तोड़ते हुए पहली पारी में नौ विकेट झटके थे। उन्होंने मैच के पहले दिन स्पिनरों की मददगार ग्रीन पार्क की पिच पर कंगारुओं को नचाते हुए नौ विकेट अपने नाम किए। उनकी इस जोरदार गेंदबाजी के दम पर रिची बेनो की टीम सिर्फ 219 रनों पर ही सिमट गई। जसु पटेल ने पहली पारी में 35.5 ओवरों में 69 रन देकर नौ विकेट झटके, जिसमें 16 मेडन शामिल रहे।
जसु पटेल ने मैच में झटके कुल 14 विकेट
मैच में कंगारू टीम को 225 रनों का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में वो 105 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जसु पटेल ने पहली पारी के तरह दूसरी पारी में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। इस तरह उन्होंने पूरे मैच में 14 विकेट झटके। वो उस समय एक ही मैच में 14 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे। जसु पटेल का एक पारी में नौ विकेट लेने का रिकॉर्ड 40 साल तक कायम रहा। 1999 में इस रिकॉर्ड को भारत के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने तोड़ा, जब उन्होंने 1999 में दिल्ली में पाकिस्तान के गेंदबाजों की कमर तोड़ते हुए सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे।
NZ vs SL: कीवियों के खिलाफ गरजे दिनेश चांदीमल, 16वां शतक जड़ दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
7 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
14 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
14 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
15 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
16 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
17 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
17 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
17 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines