NZ vs WI Test 1980: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक टेस्ट मैच खेला जा रहा था। 1980 का साल था और तारीख थी 13 फरवरी। यह वो दौर था, जब कैरेबियाई गेंदबाजों का वर्ल्ड क्रिकेट में बोलबाला हुआ करता था। हालांकि, इस मैच में वेस्टइंडीज हार की तरफ बढ़ रही थी और इसकी वजह थी खराब अंपायरिंग। वेस्टइंडीज के प्लेयर्स तिलमिलाए हुए थे और गेंदबाजों का गुस्सा उनके हाथ से निकल रही रफ्तार भरी गेंदों से पता लग रहा था। न्यूजीलैंड जीत के करीब थी, लेकिन टीम के बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। हर गेंद आग के गोले की तरह बल्लेबाजों की तरफ आ रही थी और बैटर्स विकेट से ज्यादा अपना शरीर बचाने के लिए खेल रहे थे।
गेंदबाज ने लात मारकर उड़ाए स्टंप
वेस्टइंडीज की ओर से माइकल होल्डिंग खराब अंपायरिंग से सबसे ज्यादा आगबबूला हो रखे थे। इसी बीच, होल्डिंग की एक गेंद बल्लेबाज के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में गई। पूरी वेस्टइंडीज टीम ने जोरदार अपील की और बल्लेबाज भी पवेलियन की तरफ जाने के लिए मुड गया।
हालांकि, अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने से ही मना कर दिया। अंपायर के इस फैसले से पूरा कैरेबियाई खेमा हैरान रह गया। माइकल होल्डिंग पर गुस्सा इस कदर सवार हो गया कि उन्होंने अंपायर के सामने जाकर स्टंप पर जोर से लात दे मारी। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने किसी तरह होल्डिंग को शांत कराया।
अवॉर्ड लेने नहीं आया कोई भी खिलाड़ी
खराब अंपायरिंग की वजह से न्यूजीलैंड इस मैच को अपने नाम करने में सफल रही। वेस्टइंडीज के प्लेयर्स का गुस्सा मैच खत्म होने के बाद भी शांत नहीं हुआ। यही वजह रही कि कैरेबियाई टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी प्रेजेंटेशन में अवॉर्ड लेने ही नहीं पहुंचा। कहा जाता है कि वेस्टइंडीज टीम इस मुकाबले के बाद दौरे को बीच में ही छोड़कर घर लौट जाना चाहती थी और उन्होंने बाकी मैच खेलने से भी इनकार कर दिया था। मेहमान टीम के खिलाड़ियों को काफी समझाया गया था, जिसके बाद वह खेलने के लिए तैयार हुए थे। हालांकि, कैरेबियाई टीम को इस दौरे पर 1-0 से हार का मुंह देखना पड़ा था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines