हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

DPL 2025: वेस्ट दिल्ली ने साउथ दिल्ली को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, 27 साल के खिलाड़ी ने ठोका तूफानी अर्धशतक

DPL 2025: आयुष बदोनी की टीम पर नितीश राणा की लांयस भारी पड़ गई। वेस्ट दिल्ली ने साउथ दिल्ली को 8 विकेट से पराजित कर दिया। वेस्ट दिल्ली की ओर से 27 साल के बल्लेबाज अंकित कुमार ने ताबड़तोड़ 96 रनों की पारी खेल दी।

विज्ञापन

DPL 2025: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में मैच नंबर 7 वेस्ट दिल्ली लायंस और साउथ दिल्ली दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच खेला गया। साउथ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में वेस्ट दिल्ली के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की और मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। वेस्ट दिल्ली की ओर से अंकित कुमार और कृष यादव ने तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर मैच का पासा ही पलट दिया।

साउथ दिल्ली ने बनाए थे 185 रन

साउथ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए थे। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज कुंवर बिधुड़ी ने 27 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली, जबकि सुमित माथुर ने 29 गेंदों में 33 रन बनाए। इसके अलावा आयुष बदोनी ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों में 48 रन बनाए। हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज तेजस्वी दहिया ने 11 और मनीष सहरावत ने 14 रनों की पारी खेली। बदोनी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए।

वेस्ट दिल्ली ने हासिल किया लक्ष्य

नितीश राणा की अगुवाई वाली वेस्ट दिल्ली ने 15.4 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज कृष यादव और अंकित कुमार ने मिलकर158 रनों की पार्टनरशिप की। यादव ने 42 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली, जबकि अंकित ने 46 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 96 रन बनाए। हालांकि वह शतक से चूक गए। इसके बाद नितीश राणा ने 16 और आयुष दोसेजा ने 4 रनों की नाबाद पारी खेली।

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

वेस्ट दिल्ली की ओर से अनिरुद्ध चौधरी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा साउथ दिल्ली की ओर से सुमित कुमार को 1 और सागर तंवर को 1 सफलता मिली। साउथ दिल्ली के गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सके और वेस्ट दिल्ली के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें