Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम अपनी स्विंग गेंदबाजी से दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान कर चुके हैं। अपने लंबे इंटरनेशनल करियर में उन्होंने कई कीर्तिमान हासिल किए। कई बल्लेबाज आज भी अकरम की रफ्तार और स्विंग के कायल हैं। हालांकि दुनिया का एक ऐसा बल्लेबाज था, जिसकी वजह से वसीम अकरम की रातों की नींद उड़ गई थी। इसका खुलासा खुद अकरम ने किया है।
कौन था वो बल्लेबाज?
वसीम अकरम ने पॉडकास्ट स्टिक टू क्रिकेट पर कहा कि वनडे क्रिकेट में मैंने जिस सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को गेंदबाजी की, वह एडम गिलक्रिस्ट थे। वह डरावने थे। उन्होंने मुझे और वकार यूनिस को डरा दिया था।
गिल्ली को वनडे में गेंदबाजी करना सबसे कठिन था और सनथ जयसूर्या को भी। मैं एक और महान श्रीलंकाई क्रिकेटर अरविंदा डी सिल्वा को भूल रहा हूं। हालांकि, अकरम ने तेंदुलकर को अपने टॉप पांच पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक बताया। अकरम ने कहा कि इमरान खान, विवियन रिचर्ड्स, मार्टिन क्रो, ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर। ये मेरी पांच पसंद हैं। भारत और पाकिस्तान को लेकर अकरम ने कहा कि मैं अपने जीवनकाल में भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज देखने की उम्मीद करता हूं।
करियर पर एक नजर
पाकिस्तान के लिए वसीम अकरम ने शानदार प्रदर्शन किया है और शायद इसलिए उनका शुमार दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार होता है। उन्होंने पाक के लिए 104 टेस्ट मैच में 414 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा 356 वनडे मैचों में उन्होंने 502 विकेट अपने नाम किया है। साल 1984 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले वसीम ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2003 में खेला। उन्होंने लगभग 19 सालों तक पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया।
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
23 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines