India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया. इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. दोनों खिलाड़ी अंत तक नाबाद रहे. मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने पूरे देश का दिल जीत लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विराट ने जीता दिल
विराट कोहली और रोहित शर्मा जब भारत को मैच जिताने के बाद ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे, तब इस दौरान एक फैन ने विराट के सामने तिरंगे को गिरा दिया, जिसके बाद विराट कोहली ने तिरंगे का सम्मान किया और तुरंत उठाकर फैन के हवाले कर दिया. कोहली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दिखाया शानदार खेल
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय बाद टीम इंडिया के लिए शतकीय साझेदारी की. इस मैच में रोहित शर्मा ने शुरुआत से ही अच्छा इंटेट दिखाया और अंत तक नाबाद रहकर 125 गेंदों में 121 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन नाबाद बनाए. विराट इससे पहले खेले गए 2 मैच में अपना खाता तक नहीं खोल सके थे. हालांकि उन्होंने तीसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी फॉर्म प्राप्त कर ली है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में दिखा RO-KO का स्पेशल शो, हर्षित ने गेंद से लूटी महफिल, तीसरे वनडे में शान से जीती टीम इंडिया
भारत ने 9 विकेट से जीता मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 41 और ट्रेविस हेड 29 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा मैट रेनशॉ ने 58 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली, जिसके जवाब में भारत ने 38.3 ओवर में 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: रोहित शर्मा ने समझाया, फिर हर्षित राणा ने सिडनी में कहर बरपाया, घर में ही पस्त ऑस्ट्रेलिया!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines